पीएम को चुनाव में आयी बिहार की याद : नीतीश

Published at :02 Nov 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम को चुनाव में आयी बिहार की याद : नीतीश

पीएम को चुनाव में आयी बिहार की याद : नीतीशआसाराम से क्याें हाथ दिखा रहे हैं पीएम, दें जवाबअब बिहार में पंचायत चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे मोदी फोटो नं. 1,2 कैप्सन-सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सभा में उमड़ी भीड़प्रतिनिधि, कटिहारराजेंद्र स्टेडियम में जदयू व महागंठबंधन प्रत्याशी विजय सिंह के समर्थन में […]

विज्ञापन

पीएम को चुनाव में आयी बिहार की याद : नीतीशआसाराम से क्याें हाथ दिखा रहे हैं पीएम, दें जवाबअब बिहार में पंचायत चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे मोदी फोटो नं. 1,2 कैप्सन-सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सभा में उमड़ी भीड़प्रतिनिधि, कटिहारराजेंद्र स्टेडियम में जदयू व महागंठबंधन प्रत्याशी विजय सिंह के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम अहंकारी नहीं, स्वाभिमानी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जंतर-मंतर संबंधी बयान पर नीतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसाराम बापू से किस बात के लिए अपना हाथ दिखा रहे हैं. पीएम को इसका जवाब देना चाहिए. प्रधानमंत्री की उड़ गयी है नींदउन्होंने कहा कि चार चरण का मतदान हो गया. प्रधानमंत्री की नींद उड़ गयी. बिहार से चुनाव यात्रा से लौट कर जाने के बाद पीएम को रात में नींद नहीं आती है. सुबह उठ कर वह बिहार पहुंच जाते हैं. बिहार में भाजपा नेता पर पीएम को भरोसा नहीं है. महागंठबंधन ने अपना नेता घोषित कर दिया है. लेकिन एनडीए ने अपना नेता घोषित नहीं किया है. किसी से पूछिये, तो कहते हैं कि पीएम श्री मोदी के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ रही है. अब मोदी बिहार में पंचायत चुनाव का नेतृत्व भी करेंगे.हर खाते में 15-20 लाख नहीं आयापीएम पर जुबानी हमला करते हुए नीतीश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी कहते थे कि विदेश से काला धन लाकर देश के हर नागरिक के खाते में 15 से 20 लाख रुपया देंगे, लेकिन किसी भी नागरिक को नहीं मिला. जब जनता पूछती है तो मोदी के करीबी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कहने लगे कि वह चुनावी जुमला था. भाजपा अब भारतीय जुमला पार्टी हो गयी है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को पीएम बने 14 महीने के बाद बिहार याद आया है. बिहार चुनाव सिर पर आया, तो मोदी ताबड़-तोड़ बिहार की यात्रा कर रहे हैं. उन्हें देश की चिंता नहीं है बल्कि मोदी बिहार में कब्जा करना चाहते हैं. एक बार फिर मोदी व उनके लोग बिहार को ठगने के फिराक में हैं. देश भर से भाजपाई आज बिहार में घुम रहे हैं.देश तोड़ने वाली पार्टी है भाजपाअमित शाह पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि शाह कहते हैं कि महागंठबंधन जीता, तो पाकिस्तान में पटाखा फूटेगा. शाह मतों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं. शाह के लोग तरह-तरह का हथकंडा अपनाने लगे. भाजपा कनफुकवा पार्टी हैं, इसलिए भाजपा से सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मोदी हमसे 10 वर्ष का हिसाब मांग रहे हैं. जबकि 2006 से हर साल जनता बिना मांगे हम हिसाब दे रहे हैं. तीन माह पूर्व 10 वर्षों के कामकाज का हिसाब दिया है. मोदी के अच्छे दिन भी जुमला ही साबित हुआ. गरीबों के थाली से दाल गायब हो गया है. लोग अब माड़-भात खा रहे हैं. केंद्र की मोदी सरकार सभी मोरचे पर विफल हो गयी है. विदेशी नीति फेल हो गयी. नेपाल में भारतीय के विरुद्ध आवाज उठने लगे हैं. मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरी देंगे. उन्होंने विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कटिहार से जदयू प्रत्याशी विजय सिंह सहित महागंठबंधन के सभी प्रत्याशी को जिताने की अपील की. मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह आदि ने भी संबोधित किया. जदयू प्रत्याशी विजय सिंह ने स्वागत किया. सभा की अध्यक्षता जदयू नगर जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने किया. मौके पर श्याम रजक, विद्यासागर निषाद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन