टॉलरेंस पर कांग्रेस न दे उपदेश : मोदी

Published at :02 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
टॉलरेंस पर कांग्रेस न दे उपदेश : मोदी

टॉलरेंस पर कांग्रेस न दे उपदेश : मोदीपूर्णिया, फारबिसगंज व दरभंगा में चुनाव सभा को किया संबोधितसिख दंगों की दिलायी याद, कांगेस पर गंभीर आरोप लगने की कही बातबिहार का पानी और जवानी बदल सकता है हिंदुस्तान का भाग्यपढ़ाई, कमाई व दवाई के मुद्दों पर लड़ा गया बिहार चुनावपटना व दिल्ली की ताकत लगेगी तो […]

विज्ञापन

टॉलरेंस पर कांग्रेस न दे उपदेश : मोदीपूर्णिया, फारबिसगंज व दरभंगा में चुनाव सभा को किया संबोधितसिख दंगों की दिलायी याद, कांगेस पर गंभीर आरोप लगने की कही बातबिहार का पानी और जवानी बदल सकता है हिंदुस्तान का भाग्यपढ़ाई, कमाई व दवाई के मुद्दों पर लड़ा गया बिहार चुनावपटना व दिल्ली की ताकत लगेगी तो बिहार निकल सकेगा गड्ढे से बाहर पंकज भारतीय/प्रशांत चौधरी, पूर्णियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया, अररिया व दरभंगा की सभा में नीतीश व लालू पर जम कर हमला बोला तो सिख दंगे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम ने कहा कि आज ही के दिन दिल्ली में सिखों का कत्ल-ए-आम किया गया था. कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगे थे और आज आरोपी लोगों की कांग्रेस पार्टी टॉलरेंस पर भाषण देने लगी है. अरे डूब मरो, डूब मरो, आपको शोभा नहीं देती. अभी भी उन सिख परिवारों के आंसू पोछे नहीं गये हैं. उन दंगा पीड़ितों के आंसू कैसे भुला सकते हैं. राज्य में कांग्रेस का नहीं है वजूदउन्होंने कहा कि इस चुनाव में वे लालू और नीतीश को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद देना चाहते हैं. क्योंकि बिना किसी प्रयास के ही राज्य की 40 सीटें भाजपा के खाते में आ गयी, जिस पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. दरअसल, राज्य में कांग्रेस का कोई वजूद ही नहीं है. बांकी सीटों के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद जिनकी वजह से दो-तिहाई सीटें मिलेंगी.बिहार को बचाने को चाहिए दो-दो इंजनश्री मोदी ने कहा कि स्कूटर कुएं में गिरा हो, तो दो-चार लोग मिल कर निकाल सकते हैं, लेकिन बिहार ऐसे गड्ढे में गिर गया है, जिसे निकालने के लिए दो-दो इंजन की जरूरत होगी. एक इंजन बिहार सरकार की, दूसरी केंद्र सरकार की होगी. पटना और दिल्ली की ताकत लगेगी तो बिहार गड्ढे से बाहर निकल सकेगा. उन्होंने कहा कि आठ नवंबर को नतीजे आयेंगे, अभी छ: दिन बचे हैं, लालू और नीतीश जी आपको जितना खेल खेलना है खेल लें, उसके बाद बिहार दो-दो दिवाली मनायेगी.जंगलराज से बचाने का दिलाया भरोसाश्री मोदी ने जंगलराज की चर्चा करते हुए कहा कि जंगलराज में सबसे अधिक मुसीबतें माता और बहनों को झेलनी पड़ती है. जंगलराज का डर उन्हें सताने लगा है. इसी वजह से वे रैलियों और मतदान केंद्रों तक बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं. शांति, सुरक्षा और बच्चों की जिंदगी के लिए वे अच्छी सरकार चाहती हैं. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके सपने जरूर पूरे होंगे.बिहार में शिक्षा की हालत खराबश्री मोदी ने कहा कि उनके दिमाग में सिर्फ एक ही बात होती है, विकास. बिहार के लिए उनके पास तीन सूत्री एजेंडा है, पढ़ाई, कमाई और दवाई. बिहार में शिक्षा की हालत खराब है. यहां के लोग अपनी जमीन गिरवी रख कर बच्चों को बाहर पढ़ाते हैं. अच्छी पढ़ाई और सस्ती पढ़ाई होनी चाहिए. रोजगार के लिए यहां पलायन होता है. ऐसे में यहां कमाई की जरूरत है. इसके अलावा दवाखाना चाहिए और डॉक्टर भी चाहिए. अच्छे जीवन के लिए बिजली, पानी और सड़क भी चाहिए. कहा कि 24 घंटे बिजली के लिए वे 225 करोड़ रुपये दे चुके हैं. एनएच 107 के लिए 01 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. चूनापुर हवाई अड्डा के विकास के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये गये हैं. सड़कों का जाल बिछाया जायेगा. इसके लिए आप सब का सहयोग चाहिए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, संतोष गंगवार, पूर्व सांसद उदय सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन