शुभेंदु अधिकारी का कुंडली विश्लेषण: ग्रह योग, राजनीतिक सफलता और भविष्य की संभावनाएं

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी राजयोग ज्योतिष

Suvendu Adhikari kundli: शुभेंदु अधिकारी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति, राजयोग, करियर उन्नति, वर्तमान दशा और गोचर का विस्तृत विश्लेषण, जो उनके राजनीतिक भविष्य और सफलता की संभावनाओं को दर्शाता है.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari kundli Analysis: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के पीछे जिन नेताओं की अहम भूमिका मानी जा रही है, उनमें शुभेंदु अधिकारी प्रमुख हैं. उन्हें इस सफलता का मुख्य चेहरा कहा जा सकता है. कभी तृणमूल कांग्रेस के मजबूत नेता रहे अधिकारी अब बीजेपी के प्रभावशाली नेता बन चुके हैं. उनकी आक्रामक रणनीति, मजबूत जमीनी पकड़ और संगठन क्षमता ने बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव लाकर बीजेपी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें क्या कहती है शुभेंदु अधिकारी की कुंडली

शुभेंदु अधिकारी की ऐसी है कुंडली

शुभेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को दोपहर 12:00 बजे कोलकाता में हुआ माना गया है. इनका जन्म पुनर्वसु नक्षत्र (तृतीय चरण), मंगलवार के दिन ब्रह्म योग में हुआ है. मीन लग्न की कुंडली होने के कारण इनका स्वभाव संवेदनशील, आध्यात्मिक और दूरदर्शी माना जाता है. जन्म के समय गुरु महादशा का प्रभाव रहा, जो जीवन में ज्ञान, सम्मान और मार्गदर्शन की भूमिका को दर्शाता है.

ग्रह स्थिति और प्रमुख योग

कुंडली में लग्नेश गुरु नवम भाव में सूर्य के साथ स्थित है, जिससे गुरु-आदित्य योग बनता है. यह योग भाग्य, प्रतिष्ठा और उच्च पद प्राप्ति के संकेत देता है, हालांकि गुरु के अस्त होने से इसके फल में कुछ कमी आ सकती है. मंगल अष्टम भाव में शुक्र के साथ युति में है, जिससे व्यक्ति की संचार क्षमता प्रभावशाली होती है, लेकिन जीवन में विवाद और कानूनी मामलों का सामना भी करना पड़ सकता है.

चंद्रमा चौथे भाव में स्थित होकर मानसिक स्थिरता और घरेलू सुख का संकेत देता है. शनि दूसरे भाव में स्थित होकर धन संचय की क्षमता और प्रभावशाली वाणी प्रदान करता है. बुध दशम भाव में होने से करियर और कार्यक्षेत्र में बुद्धिमत्ता और रणनीतिक सोच का योगदान मिलता है.

व्यक्तित्व और जीवन पर प्रभाव

ग्रहों के प्रभाव से शुभेंदु अधिकारी का व्यक्तित्व मजबूत, आत्मसम्मानी और संतुलित दिखाई देता है. ये सामाजिक और राजनीतिक दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहने वाले व्यक्ति हैं. इनके भीतर दूसरों पर अनावश्यक दबाव न बनाने की प्रवृत्ति होती है, जिससे ये नेतृत्व के लिए उपयुक्त बनते हैं.

स्वास्थ्य की दृष्टि से कुंडली संतुलित है और गंभीर समस्याओं की संभावना कम दिखाई देती है. प्रारंभिक जीवन में कुछ संघर्ष अवश्य रहते हैं, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां अनुकूल होती जाती हैं. शिक्षा के क्षेत्र में उच्च उपलब्धि और विदेशों से जुड़ाव के भी संकेत मिलते हैं.

करियर और प्रगति

चंद्रमा और बुध के प्रभाव से करियर में निरंतर उन्नति के योग बनते हैं. 21 वर्ष की आयु के बाद से इनके जीवन में स्थिरता और प्रगति का दौर शुरू होता है. प्रारंभिक बाधाओं के बाद धीरे-धीरे सफलता मिलती है. राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में इनकी पकड़ मजबूत होती है और समय के साथ प्रतिष्ठा बढ़ती है.

महादशा और वर्तमान समय

वर्तमान में शुक्र महादशा और चंद्रमा अंतर्दशा चल रही है, जो सुख, कला, भावनात्मक संतुलन और भौतिक सुख-सुविधाओं का संकेत देती है. इस अवधि में पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान मिलने की संभावना अधिक रहती है. यह समय राजनीतिक रूप से भी अनुकूल माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी का ज्योतिषीय विश्लेषण: हार के बाद कैसी होगी ममता की वापसी? 

वर्तमान ग्रह गोचर का प्रभाव

वर्तमान गोचर में शनि और मंगल मीन राशि में स्थित हैं, जिससे राजयोग तो बनता है लेकिन संघर्ष के साथ. सफलता प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. केतु का प्रभाव सहयोगी साबित हो सकता है, विशेषकर राजनीतिक समर्थन में.

2026 की वार्षिक कुंडली के अनुसार सूर्य मेष राशि में उच्च का होकर शक्ति प्रदान कर रहा है, जबकि गुरु मिथुन में संचार और करियर को मजबूती देगा. 14 मई तक शुक्र की स्थिति अनुकूल रहकर सरकारी कार्यों में प्रगति और स्थिरता प्रदान करेगी. हालांकि राहु का प्रभाव चुनौतियां दे सकता है, जिससे उच्च पद प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक रहेगा.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola