55 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
55 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सरबेला में बुधवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सरबेला में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन

बनमा ईटहरी. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सरबेला में बुधवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें इंटर व मैट्रिक परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को डीडी सह प्रधानाध्यापक मो असरफ अली, प्रधानाध्यापक कुमार गौरव व अन्य शिक्षकों के द्वारा मेडल, कलम व डायरी से सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह के दौरान इंटर कला संकाय में 400 सौ नंबर प्राप्त करने वाले मो कामरान को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया. दूसरी ओर मैट्रिक परीक्षा में कृष्ण कुमार को प्राप्त अंक 463 नंबर लाकर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त हुआ उन्हें भी सम्मानित किया गया. इसके साथ ही गौतम कुमार 396, साहिदा खातून 350, राजनंदनी कुमारी ने 371 अंक प्राप्त किया. कुल 55 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस बाबत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक गौरव कुमार ने बताया कि परीक्षा के बाद सभी शिक्षकों ने जिम्मेदारी से छात्रों को पढ़ाया है, जिसका परिणाम है कि हमारे विद्यालय से इंटर एवं मैट्रिक में छात्रों ने प्रखंड एवं जिले स्तर पर नाम किया है. बताते चलें कि स्कूल के शिक्षक वलीम फारुक, वरीय शिक्षक सत्यनारायण चौधरी, फैय्याज आलम, आशा ठाकुर, मोना कुमारी, कुमार मुकुंद, मदनमोहन कुमार, संतोष कुमार, जूही कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुनील कुमार, सुबोध कुमार, रवींद्र नाथ यादव, ताहिर आलम समेत अन्य शिक्षकों ने छात्रों के अथक परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रशंसा की.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन