अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

सहरसाः बंगाली बाजार में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन का दूसरा चरण शुक्रवार को अनिश्चितकालीन अनशन के साथ शुरू किया गया. मुख्य अनशनकारी समिति अध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में रेलवे द्वारा 50 प्रतिशत राशि देने की स्वीकृति दी गयी […]
सहरसाः बंगाली बाजार में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति द्वारा आंदोलन का दूसरा चरण शुक्रवार को अनिश्चितकालीन अनशन के साथ शुरू किया गया. मुख्य अनशनकारी समिति अध्यक्ष सह जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में रेलवे द्वारा 50 प्रतिशत राशि देने की स्वीकृति दी गयी थी. जिसके बाद राज्य सरकार को शेष 50 प्रतिशत की राशि राज्यांश के रूप में देनी थी. जिला पार्षद ने बताया कि आश्वासन के बावजूद अभी तक राज्यांश नहीं दिया गया है. उन्होंने बताया कि कोसी की प्रमुख जन समस्या को देखते राज्य सरकार कैबिनेट की आपात बैठक बुला राज्यांश की मंजूरी दे, अन्यथा कोसी वासी गुजर्र आंदोलन की तर्ज पर आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे. जिप सदस्य ने जिला प्रशासन से अविलंब राज्य सरकार को त्रहिमाम संदेश भेजने की मांग की है. सुपर बाजार के समीप आयोजित अनशन में जिला पार्षद के अलावा ऑस्कर महेंद्र त्यागी, सुभाष गांधी, मोहन मंडल भी अनशन कर रहे है. इस मौके पर ब्रrादेव सिंह, सिंटू सिंह, उदित सिंह, मो शमीम, परशुराम ठाकुर, सोनू सिंह, वाला किस्कु, मोहन मुमरु, बीरबल यादव, रमेश मरांडी, दिनेश हंसदा, कार्तिक चौधरी आदि मौजूद थे. मालूम हो कि छह अक्तूबर को अनशन कार्यक्रम में अपना समर्थन देने लोक गायक छैला बिहारी भी पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










