छात्रों ने किया रोड जाम

Published at :20 Sep 2013 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने किया रोड जाम

छातापुर (सुपौल): प्रखंड के मध्य विद्यालय कटही के छात्रों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्र विद्यालय में घटिया एमडीएम परोसने व प्रधानाध्यापक द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे. जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर […]

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल): प्रखंड के मध्य विद्यालय कटही के छात्रों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी छात्र विद्यालय में घटिया एमडीएम परोसने व प्रधानाध्यापक द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे थे. जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ. बाद में सीओ ने विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच की. प्रदर्शनकारी दर्जनों छात्र पहले थाना पहुंचे व हस्ताक्षरयुक्त आवेदन थानाध्यक्ष को समर्पित कर कार्रवाई का अनुरोध किया.

थानाध्यक्ष रण विजय सिंह ने छात्रों को जांचोपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बावजूद छात्र शांत नहीं हुए. उन्होंने प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंच कर एसएच-91 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन में शामिल छात्र नीतीश कुमार, राजेश कुमार, सरोज कुमार, मुकूंद कुमार, सुधीर कुमार व छात्र कुंदन कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, गुंजन कुमारी आदि ने बताया कि प्रशासनिक निगरानी नहीं रहने के कारण विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार मंडल घटिया मध्याह्न् भोजन परोसवाते हैं. अच्छा चावल रहने के बावजूद घटिया व सड़ा हुआ चावल उपयोग में लाया जाता है. जब छात्रों द्वारा इसका विरोध किया जाता है, तो उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की जाती है. छात्रों ने बताया कि प्रधानाध्यापक अपने साथ प्रतिदिन दो कुत्ता लेकर विद्यालय आते हैं, जिससे बच्चे भयभीत रहते हैं. प्रधानाध्यापक के खिलाफ कई बार शिकायत की गयी, लेकिन उनके विरुद्ध आज तक कार्रवाई नहीं की गयी है. सीओ शंकर झा ने बताया कि शिकायत के आलोक में जांच की गयी है. जांच के दौरान अधिकतर मामले सत्य पाये गये हैं. प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एमडीएम जिला प्रभारी व विभाग को प्रतिवेदित किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन