सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Published at :15 May 2015 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

महिषी : पूर्वी कोसी तटबंध के 94-95 किलोमीटर महिषी-भागवतपुर के बीच मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से घोघसम निवासी राम बहादुर यादव के 28 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार स्पर के समीप तटबंध के पश्चिमी किनारे में ट्रैक्टर के आवागमन के कारण पक्की सड़क में गड्ढा […]

विज्ञापन

महिषी : पूर्वी कोसी तटबंध के 94-95 किलोमीटर महिषी-भागवतपुर के बीच मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से घोघसम निवासी राम बहादुर यादव के 28 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार स्पर के समीप तटबंध के पश्चिमी किनारे में ट्रैक्टर के आवागमन के कारण पक्की सड़क में गड्ढा बन गया है. इससे पूर्व भी कई लोग इसके कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं. मिली जानकारी के अनुसार रात लगभग आठ बजे युवक अपने घर से सरौनी अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. गड्ढा के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पक्की सड़क पर माथा में गंभीर चोट लगने से तत्क्षण उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दिये जाने पर सगे संबंधी मृत युवक को घर ले गये. परिजनों ने पुलिस के समक्ष पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. युवक के असामयिक मौत से ग्रामीण गमगीन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन