शादी से इनकार करने पर युवक को मारा चाकू

Published at :14 May 2015 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
शादी से इनकार करने पर युवक को मारा चाकू

सहरसा सिटी: सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड संख्या 25 निवासी विजय कुमार को जबरदस्ती शादी से इंकार करना महंगा पड़ा. शादी की अगुवाई कर रहे लोगों ने युवक को चाकू मार जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जख्मी ने बताया कि वह अपने घर में सोया था. मंगलवार […]

विज्ञापन
सहरसा सिटी: सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड संख्या 25 निवासी विजय कुमार को जबरदस्ती शादी से इंकार करना महंगा पड़ा. शादी की अगुवाई कर रहे लोगों ने युवक को चाकू मार जख्मी कर दिया. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

जख्मी ने बताया कि वह अपने घर में सोया था. मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे कायस्थ टोला निवासी लक्ष्मण शर्मा व विशाल ने आवाज दी. जान पहचान की आवाज सुन घर से बाहर निकला तो इनलोगों द्वारा शादी करने के लिए जाने का दबाव दिया जाने लगा. विरोध करने पर चाकू मार फरार हो गया. जख्मी ने बताया कि वह लक्ष्मण शर्मा के साथ मकान में एल्युमिनियम विंडो लगाने का काम करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन