घर से 30 हजार रुपए व जेवरात की चोरी, मामला दर्ज

घर से 30 हजार रुपए व जेवरात की चोरी, मामला दर्ज
सौरबाजार . थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत के वार्ड 5 रूपौली में बीते शुक्रवार की देर रात्रि एक बाइक पर सवार तीन चोरों ने चलितर मंडल के घर पहुंच घर में रखे एक बक्सा का ताला तोड़कर 30 हजार रुपए व सोना-चांदी के जेवरात, दरवाजा पर बंधे दो खस्सी की चोरी कर ली. खस्सी के आवाज सुनते ही गृहस्वामी जगे तो चोर को देख हल्ला करते हुए चोर को पकड़ने की कोशिश की. जिसके बाद लोग जमा हुए. लेकिन दो चोर वहां से भागने में कामयाब रहे और एक चोर को बाइक के साथ सौरबाजार पुलिस को सौंप दिया गया. जिसमें थानाध्यक्ष अजय पासवान ने पीड़ित व्यक्ति के आवेदन पर सहुरिया पूर्वी के अरर्हा वार्ड 7 निवासी झकस यादव के पुत्र नीतीश कुमार, तीरी पंचायत के बराही निवासी सिरो दास के पुत्र सचिन कुमार तथा सुरेश दास के पुत्र केशव कुमार पर चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




