तेल टंकी को तोड़कर 1760 लीटर डीजल की चोरी

Updated at : 29 Jan 2025 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
तेल टंकी को तोड़कर 1760 लीटर डीजल की चोरी

सुबह करीब पांच बजे जगने पर ट्रक का मुआयना करने पर पाया कि ट्रक का तेल टंकी तोड़कर करीब तीन सौ लीटर तेल की चोरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी की मिलीभगत से तेल चोरी होने का लगाया आरोप सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के चंडिका पेट्रोल पंप पर खड़ी आधे दर्जन ट्रक से बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोर ने तेल टंकी को तोड़कर करीब 1760 लीटर डीजल की चोरी कर ली. घटना की सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. घटना के बाद पीड़ित ट्रक चालकों ने पेट्रोल पंप कर्मी की मिलीभगत से तेल चोरी होने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में जमुई जिला के चरका पाथर थाना अंतर्गत ठाकुरआरा गांव निवासी ट्रक चालक पप्पू यादव ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम सोनवर्षा राज बाजार में चावल अनलोड कर चौदह चक्का ट्रक डब्लूबी 41 जे 9694 चंडिका पेट्रोल पंप पर लगा खाना खाकर सोने चला गया. बुधवार सुबह करीब पांच बजे जगने पर ट्रक का मुआयना करने पर पाया कि ट्रक का तेल टंकी तोड़कर करीब तीन सौ लीटर तेल की चोरी कर ली गयी है. घटना के बाद पंप पर लगे अन्य ट्रक चालकों ने जब अपने अपने ट्रक का मुआयना किया तो पाया कि चालक सियाज अहमद के 18 चक्का ट्रक यूपी 53 डीटी 9675, चालक जितेंद्र कुमार के 18 चक्का ट्रक यूपी 53 सीटी 0219, चालक हृदेश चौहान के 18 चक्का ट्रक यूपी 53 ईटी 4925, चालक सागर शर्मा के 14 चक्का ट्रक बीआर 10 जीए 8267 से करीब तीन सौ लीटर तेल व चालक रंजन यादव के 14 चक्का ट्रक बीआर 10 जीबी 0890 से करीब दो सौ साठ लीटर तेल अज्ञात चोर ने चोरी कर ली है. दर्ज प्राथमिकी में घटना के पीड़ित चालकों ने रात्रि ड्यूटी पर कार्यरत पंप कर्मी की मिलीभगत से अज्ञात चोर द्वारा तेल की चोरी किये जाने का आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन