एसडीओ साहब घूस ले रहे थे, निगरानी ने दबोचा

सहरसा : ग्रामीण विद्युत एसडीओ चंदन कुमार को बुधवार को कार्यालय खुलने के साथ ही निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. मो इसराइल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी. निगरानी टीम में शामिल डीएसपी रामजीवन सिंह ने बताया कि जिले के सत्तरकटैया प्रखंड स्थित शाहपुर में मुरगा फॉर्म […]
सहरसा : ग्रामीण विद्युत एसडीओ चंदन कुमार को बुधवार को कार्यालय खुलने के साथ ही निगरानी की टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. मो इसराइल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी.
निगरानी टीम में शामिल डीएसपी रामजीवन सिंह ने बताया कि जिले के सत्तरकटैया प्रखंड स्थित शाहपुर में मुरगा फॉर्म चलाने वाले इसराइल ने विभाग से शिकायत की थी कि बिजली विभाग के एसडीओ उससे फाइन मैनेज करने के नाम पर अवैध रूप से राशि की मांग कर रहे हैं. उसके यहां बिजली का भी कनेक्शन है.
कुछ दिनों पूर्व ही एसडीओ ने उनके यहां छापा मार दो लाख सत्तर हजार रुपये का दंड सुनाया था. आवेदन-निवेदन करने के बाद उस उपभोक्ता को अपने मुख्यालय स्थित कार्यालय में बुलाया, जहां आधी रकम यानी एक लाख पैंतीस हजार रुपये पर मामले का निबटारा तय हुआ. मो इसराइल ने पहली किस्त में सात हजार रुपये की रकम दे दी. फिर इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की.
निगरानी विभाग के अधिकारी ने शिकायत की पुष्टि के लिए सूचक से कुछ और रकम देने को कहा, जिस पर सूचक ने दूसरे किस्त में एसडीओ को तीस हजार रुपये दिये. शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद विभाग ने पटना स्थित मुख्यालय कार्यालय से संपर्क साधा और घूसखोर एसडीओ को गिरफ्तार करने की योजना बनायी.
बुधवार की सुबह कार्यालय खुलते ही सूचक ने एसडीओ को जैसे ही बीस हजार रुपये की अगली किस्त दी, आस-पास तैनात निगरानी के अधिकारियों ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद एसडीओ को सदर थाना लाया गया एवं निगरानी डीएसपी रूपरंजन हरगवे व रामजीवन सिंह ने उनके कार्यालय व कागजातों की जांच की.
निगरानी की टीम को वहां भी फाइलों में कई आवेदनों के साथ रखे चार हजार सात सौ रुपये मिले. अधिकारियों ने उन सभी फाइलों व उसमें मिली राशि को भी जब्त कर लिया. सदर पुलिस की मदद से ग्रामीण एसडीओ के स्थानीय गंगजला स्थित आवास पर भी छापेमारी की गयी, जहां 48 हजार पांच सौ रुपये, एक लाख रुपये का चेक व विभागीय कागजात की बरामदगी हुई.
छापेमारी दस्ता में डीएसपी सह धावादल प्रभारी रूपरंजन हरगवे, सत्यापन उपाधीक्षक रामजीवन सिंह के अलावा निगरानी के इंस्पेक्टर रामेश्वर सिंह, जितेंद्र झा, सिपाही शैलेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश सिंह, बैद्यनाथ शर्मा, कृष्ण मुरारी कश्यप, रंजीत सिंह शामिल थे.
* मुरगा फॉर्म चलाने वाले मो. इसराइल की शिकायत पर विद्युत विभाग के अधिकारी के खिलाफ की गयी कार्रवाई
* फाइन मैनेज क रने के लिये मांगा था एक लाख 35 हजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










