पुरुषों की अब है बारी, परिवार नियोजन में भागीदारी, 21 नवंबर से शुरू होगा पखवारा

Updated at : 21 Nov 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
पुरुषों की अब है बारी, परिवार नियोजन में भागीदारी, 21 नवंबर से शुरू होगा पखवारा

सहरसा : परिवार नियोजन में महिलाओं के साथ पुरुषों की सहभागिता भी जरूरी है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई स्तर पर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक राज्य के सभी जिलों में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा. पुरुषों की अब है बारी, परिवार […]

विज्ञापन

सहरसा : परिवार नियोजन में महिलाओं के साथ पुरुषों की सहभागिता भी जरूरी है. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई स्तर पर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक राज्य के सभी जिलों में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा. पुरुषों की अब है बारी, परिवार नियोजन में भागीदारी पुरुष नसबंदी पखवाड़े का थीम होगा.

इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निदेशक एवं सिविल सर्जन को पत्र लिखकर इस आयोजन के विषय में विस्तार से दिशा निर्देश दिया है.
दो चरणों में मनेगा पखवारा : यह पखवाड़ा दो चरणों में होगा. 21 से 27 नवंबर तक पहला चरण होगा. जिसमें लाभार्थियों को परिवार नियोजन पर जानकारी दी जायेगी. 28 नवंबर से चार दिसंबर तक दूसरा चरण चलेगा. जिसमें विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों को पुरुष नसबंदी सेवा प्रदान की जायेगी.
न्यूनतम एक पुरुष नसबंदी होगा अनिवार्य : इस पखवाड़े के दौरान प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र पर कार्यरत एएनएम एवं प्रत्येक आशा फैसिलिटेटर को एक-एक पुरुष नसबंदी करवाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही इस पखवाड़ा के दौरान परिवार नियोजन के अन्य सेवाएं महिला नसबंदी, कॉपर टी एवं नवीन गर्भनिरोधक अंतरा सुई पर भी विशेष बल दिया जायेगा.
एनजीओ एवं सेवानिवृत्त चिकित्सक भी करेंगे सहयोग : पखवाड़ा के दौरान अवकाश प्राप्त एनएसवी के सर्जन, एक्रिडेटेड निजी नर्सिंग होम एवं पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एक्रिडेटेड एनजीओ या चिकित्सक का भी नियमित सहयोग लिया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ ललन सिंह ने बताया कि 21 नवंबर से चार दिसंबर तक समुदाय में लोगों को परिवार नियोजन पर जागरूक किया जायेगा.
इसके लिए आरोग्य दिवस का उपयोग करते हुए पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के संबंध में आम लोगों को जानकारी दी जायेगी. परिवार नियोजन परामर्श केंद्र, मैटरनिटी वार्ड एवं टीकाकेंद्र केंद्रों जैसे अन्य अन्य स्थलों पर परामर्शदाता, स्टाफ नर्स एवं एएनएम द्वारा लाभार्थियों को परिवार नियोजन पर जागरूक किया जायेगा. इसके अलावा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कंडोम बॉक्स एवं डिस्पले ट्रे को सुनिश्चित करते हुए आवश्यक गर्भनिरोधक की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी.
नसबंदी शिविर का होगा आयोजन
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के सफल संचालन के उद्देश्य से पखवाड़ा के दौरान सभी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर स्थायी सेवा एवं जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल के साथ फर्स्ट रेफरल यूनिट पर न्यूनतम एक नसबंदी शिविर के आयोजन करने के निर्देश दिया गया है. पुरुष नसबंदी के लिए जिले में सर्जन की अनुपलब्धता होने पर संबंधित मेडिकल कॉलेजों से समन्वय स्थापित करते हुए सर्जन की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन