साड़ी व सिंदूर भारतीय संस्कृति का आदान-प्रदान : शाहनवाज

Updated at : 03 Jul 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
साड़ी व सिंदूर भारतीय संस्कृति का आदान-प्रदान : शाहनवाज

सहरसा : टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साड़ी पहनने और मांग में सिंदूर लगाने पर मौलानाओं द्वारा फतवा जारी करना बिल्कुल बेवकूफाना हरकत है. यह सिर्फ और सिर्फ भारतीय संस्कृति का आदान-प्रदान है. ये बातें सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने स्थानीय नेता कार्तिक सिंह के आवास पर […]

विज्ञापन

सहरसा : टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साड़ी पहनने और मांग में सिंदूर लगाने पर मौलानाओं द्वारा फतवा जारी करना बिल्कुल बेवकूफाना हरकत है. यह सिर्फ और सिर्फ भारतीय संस्कृति का आदान-प्रदान है. ये बातें सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने स्थानीय नेता कार्तिक सिंह के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते कही.

उन्होंने कहा कि किसी भी पहनावे को किसी खास धर्म से जोड़ना ठीक नहीं है. जायरा मामले में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह जायरा का व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है.
इसे धर्म से जोड़कर देखा जाना गलत है. यदि मुस्लिम लड़की या महिला का फिल्मों में काम करना गलत होता, तो इस्लामी देशों में फिल्में बनती ही नहीं. मौलाना छोटे पर्दे पर आते हैं तो बहुत अच्छा और उसी समाज का कोई 70 एमएम पर आये तो उन्हें एतराज क्यों है. केंद्र में सरकार बनने के बाद देश के विधि मंत्री का पहला दौरा जम्मू कश्मीर में हुआ. 30 साल के बाद किसी ने बंद बुलाने की हिम्मत नहीं की.
हम जम्मू, लद्दाख और कश्मीर के साथ बराबर का न्याय करेंगे. अमनपसंद लोगों के लिए नरेंद्र मोदी अमृत के समान हैं. 303 सीटें मिलने के बाद भी हमारी पार्टी में कोई अहंकार नहीं है. हम अपने सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलते हैं. मॉब लिंचिंग भाजपा को बदनाम करने की विरोधियों की साजिश मात्र है.
जो भारत माता की जय कहेगा, भाजपा उसी के साथ चलेगी. राज्य में भाजपा जदयू गठबंधन पर कहा कि गठबंधन के बीच किसी भी प्रकार का अलगाव या तनाव नहीं है. आने वाले विधानसभा में साथ चुनाव लड़कर एक बार राज्य में सरकार बनायेंगे.
बंगाली बाजार में शीघ्र बनेगा ओवरब्रिज
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सांसद दिनेश चंद्र यादव के नेतृत्व में जल्द ही बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए पीयूष गोयल से भी मिलेंगे. आम बजट में भी कोसी को सौगात मिलेगी. इस मौके पर पूर्व विधायक गुंजेश्वर साह, किशोर कुमार मुन्ना, संजीव कुमार झा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, रामसुंदर साहा, शशिशेखर सम्राट, शिवभूषण सिंह, शंभूनाथ झा, चंदन सिंह, राजकिशोर झा, रविंद्र झा, विपिन सिंह सहित एनडीए के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन