Creta, Venue और i20 खरीदना होगा महंगा, मई से बढ़ेंगे दाम

Published by : Shivani Shah Updated At : 08 Apr 2026 6:08 PM

विज्ञापन

हुंडई क्रेटा / फोटो- हुंडई

अगर आप Hyundai की नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. मई में कंपनी अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है. ये बढ़ोतरी Creta, Venue, i20 सहित सभी मॉडल्स और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर होगी.

विज्ञापन

मई में Hyundai गाड़ियां खरीदना आपके लिए महंगा पड़ सकता है. क्योंकि, Hyundai Motor India ने ऐलान किया है कि मई 2026 से गाड़ियों की कीमतों में करीब 1% तक बढ़ोतरी की जाएगी. इस बढ़ोतरी का असर कंपनी की पूरी रेंज पर पड़ेगा, जिसमें Creta, Venue और i20 जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, कीमत में यह बदलाव इनपुट कॉस्ट बढ़ने और मैन्युफैक्चरिंग खर्च में इजाफे के कारण किया जा रहा है. हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर इसका असर अलग-अलग होगा.

किन-किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर और क्यों बढ़ रही कीमत?

यह प्राइस हाइक Hyundai की पूरी लाइनअप पर लागू होगी, जिसमें Exter, Verna, Alcazar जैसे मॉडल्स के साथ-साथ Creta Electric और Ioniq 5 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि वह लंबे समय से बढ़ती लागत को खुद झेल रही थी, ताकि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े. लेकिन अब लागत का दबाव बढ़ने के कारण कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है.

खास बात यह है कि अलग-अलग वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से कीमतों में भी बदलाव अलग-अलग होगा, यानी एंट्री-लेवल और टॉप वेरिएंट्स की कीमतों में फर्क देखने को मिल सकता है.

ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ती लागत का असर

Hyundai का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब ऑटो इंडस्ट्री में कच्चे माल और प्रोडक्शन लागत लगातार बढ़ रही है. आमतौर पर कंपनियां अप्रैल से कीमतें बढ़ाती हैं, लेकिन Hyundai ने यह फैसला थोड़ा देर से लिया है. इससे पहले Tata Motors, BMW और JSW MG Motor India जैसी कंपनियां पहले ही कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: EV मार्केट में Tata Motors नंबर-1, Mahindra ने दर्ज की 407% ग्रोथ

यह भी पढ़ें: मारुति के बाद महिंद्रा बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी

यह भी पढ़ें: Mumbai Pod Taxi: ड्राइवर-लेस टैक्‍सी बनेगी मुंबई का नया पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जाम से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola