EV मार्केट में Tata Motors नंबर-1, Mahindra ने दर्ज की 407% ग्रोथ

Updated:
विज्ञापन

Curvv EV Electric Coupé SUV / Tata Motors

FY26 में भारत का EV मार्केट 83% बढ़ा. Tata Motors ने 78,811 यूनिट बेचकर नंबर-1 पोजीशन बरकरार रखी, जबकि Mahindra ने 407% ग्रोथ दर्ज की और MG Motor ने 53,089 यूनिट बेचीं.

विज्ञापन

भारत का इलेक्ट्रिक कार बाजार FY26 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. कुल बिक्री 83% बढ़कर लगभग 2 लाख यूनिट तक पहुंची. इस उछाल में सबसे बड़ा योगदान Tata Motors का रहा, जिसने लगातार दूसरे साल नंबर-1 पोजीशन बरकरार रखी. वहीं MG Motor और Mahindra ने भी जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है, जिससे प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है.

विज्ञापन

Tata Motors: लगातार नंबर-1

टाटा मोटर्स ने FY26 में 78,811 यूनिट इलेक्ट्रिक कारें बेचीं. FY25 की 57,994 यूनिट की तुलना में यह 35.9% की बढ़ोतरी है. Nexon EV और Tiago EV जैसी कारों ने कंपनी को बाजार में मजबूत पकड़ दिलाई.

MG Motor: दूसरे स्थान पर

JSW MG Motor ने FY26 में 53,089 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल की 30,569 यूनिट से 73.6% ज्यादा है. MG ZS EV और Comet EV जैसे मॉडल्स ने कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाया.

Mahindra: सबसे तेज ग्रोथ

Mahindra ने FY26 में 42,721 यूनिट बेचीं, जबकि FY25 में सिर्फ 8,426 यूनिट बिकी थीं. यानी 407% की शानदार ग्रोथ. XUV400 EV ने कंपनी को EV सेगमेंट में मजबूती दी.

Hyundai और BYD भी टॉप-5 में

Hyundai ने FY26 में 5,885 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल से 137% ज्यादा है. वहीं BYD India ने 5,361 यूनिट बेचीं और 54% ग्रोथ दर्ज की.

बाकी कंपनियों का हाल

Kia, BMW, VinFast, Maruti Suzuki और Mercedes-Benz जैसी कंपनियों ने भी EV बेचे, लेकिन उनकी संख्या Tata, MG और Mahindra के मुकाबले काफी कम रही.

यह भी पढ़ें: मारुति के बाद महिंद्रा बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल कंपनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola