Mumbai Pod Taxi: ड्राइवर-लेस टैक्सी बनेगी मुंबई का नया पब्लिक ट्रांसपोर्ट, जाम से मिलेगा छुटकारा

मुंबई पॉड टैक्सी / सिंबॉलिक एआई इमेज
मुंबई बीकेसी में ₹1,017 करोड़ का पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है. 6 सीटर पॉड्स 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगे और 8.8 किमी नेटवर्क पर 38 स्टेशन यात्रियों को जोड़ेंगे.
Mumbai Pod Taxi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत के पहले ‘पॉड टैक्सी’ प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है. इस तरह, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट का काम शुरू कराया है. यह भारत का पहला ऑटोमेटेड पॉड टैक्सी सिस्टम होगा, जो रोजाना 4-6 लाख यात्रियों को तेज और सुरक्षित अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी ऑफर करेगा.
Mumbai Pod Taxi: प्रोजेक्ट का दायरा और नेटवर्क
इस परियोजना की लंबाई 8.8 किलोमीटर होगी और इसमें 38 स्टेशन बनाये जाएंगे. हर पॉड का आकार लगभग 3.5 मीटर लंबा, 1.47 मीटर चौड़ा और 1.8 मीटर ऊंचा होगा. इसमें अधिकतम 6 यात्री बैठ सकेंगे और यह 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. पॉड्स हर 15-30 सेकंड के अंतराल पर उपलब्ध होंगे.
Mumbai Pod Taxi: लागत और किराया
परियोजना की अनुमानित लागत ₹1,017 करोड़ है और इसे PPP मॉडल के तहत लागू किया जाएगा. किराया ₹21 प्रति किमी प्रस्तावित है, जिस पर हर साल 4% की वृद्धि होगी. यह किराया ऑटो और टैक्सी की तुलना में तेज और अधिक कुशल विकल्प देने के लिए तय किया गया है.
Mumbai Pod Taxi: यात्रियों को लाभ
पॉड टैक्सी से बीकेसी में यातायात जाम कम होगा और यात्रा का समय घटेगा. यह सिस्टम बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों को सीधे जोड़ते हुए ई-कॉमर्स, FMCG, ऑफिस कम्यूट और अन्य लॉजिस्टिक्स जरूरतों को पूरा करेगा. एआई-आधारित यह सेवा बैटरी से संचालित होगी और केवल उन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी जिन्हें यात्री चुनेंगे, जिससे सफर और भी तेज होगा.
Mumbai Pod Taxi: भविष्य की झलक
MMRDA का मानना है कि बुलेट ट्रेन और नये वाणिज्यिक भवनों के आने से बीकेसी में फुटफॉल और बढ़ेगा. ऐसे में पॉड टैक्सी परियोजना शहरी परिवहन को नया आयाम दे सकती है और अन्य शहरों के लिए भी मिसाल बन सकती है.
यह भी पढ़ें: Alto से Tiago तक, ₹5 लाख में कौन सी कार है बेस्ट?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










