आरजेएम महाविद्यालय में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
आरजेएम महाविद्यालय में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रमेश झा महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्रधानाचार्या प्रो डॉ उषा सिन्हा की अध्यक्षता में महाविद्यालय स्तरीय वार्षिक चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

प्रथम दिन चेस एवं कैरम प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सहरसा. रमेश झा महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्रधानाचार्या प्रो डॉ उषा सिन्हा की अध्यक्षता में महाविद्यालय स्तरीय वार्षिक चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय द्वारा सांस्कृतिक तरीके से द्वीप प्रज्वलित कर की गयी. प्रतियोगिता के प्रारंभ होने से पूर्व प्रधानाचार्या ने छात्राओं को जीवन में खेल-कूद का महत्व के संदर्भ में विस्तार से संबोधित किया. साथ ही अनुशासन का पालन करते हुए इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया. प्रथम दिवस पर चेस एवं कैरम प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. जिसमें महाविद्यालय के छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में डॉ एनके पाण्डेय, डॉ अभय कुमार, डॉ वरुण कुमार, डॉ अनीता कुमारी, डॉ राजलक्ष्मी, डॉ प्रभा कुमारी, डॉ भारती सिन्हा, डॉ अनुजा सहित कई छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. इस सत्र के आयोजन में डॉ बेबी कुमारी, सविता कुमारी, डॉ पारुल वर्मा, डॉ रमा कुमारी, डॉ रानू ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन