इंटरसिटी में कोल्ड ड्रिंग्स पिलाकर युवक से मोबाइल, बैग व पांच हजार लूटे
Updated at : 03 May 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : पटना-सहरसा रेलखंड पर अधिकांश ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय है. बुधवार को राजेन्द्र नगर से सहरसा पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस से बेहोशी की हालत में जीआरपी ने एक युवक को उतारा. प्राथमिक उपचार के लिए उसे रेलवे अस्पताल भेज दिया. उदाकिशुनगंज मधेपुरा निवासी 21 वर्षीय युवक की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई. […]
विज्ञापन
सहरसा : पटना-सहरसा रेलखंड पर अधिकांश ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय है. बुधवार को राजेन्द्र नगर से सहरसा पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस से बेहोशी की हालत में जीआरपी ने एक युवक को उतारा. प्राथमिक उपचार के लिए उसे रेलवे अस्पताल भेज दिया. उदाकिशुनगंज मधेपुरा निवासी 21 वर्षीय युवक की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई.
युवक के पास से दो मोबाइल, बैग व पांच हजार नकदी गायब पाये गये. सूचना मिलते ही परिजन रेल अस्पताल पहुंचे. उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया. जीआरपी थानाध्यक्ष मो मोजिम्म्ल ने बताया कि बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन दोपहर में पहुंची थी.
बेहोशी की हालत में पिंटू को सहरसा जंक्शन पर उतारा गया था. होश में आने पर पिंटू ने बताया कि वह मधेपुरा अपने घर जा रहा था. दानापुर से ऑटो से राजेंन्द्र नगर स्टेशन पहुंचकर इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठ गए. पास में बैठे एक यात्री से बातचीत के दौरान काफी घुलमिल गये. उस यात्री ने उसे कोल्ड ड्रिंग्स पिला दिया. जिसके पीते ही वह बेहोश हो गया. उसके पास में दो मोबाइल, एक बैग व पांच हजार नकदी गायब मिले.
गरीब रथ से तीन अवैध वेंडर पकड़ाये
सहरसा. सहरसा-मानसी रेलखंड पर 12204 डाउन गरीब रथ एसी एक्सप्रेस में आरपीएफ ने तीन अवैध वेंडरों को पकड़ा. इसके अलावा सहरसा जंक्शन से एक अवैध वेंडर पकड़ा गया. एएसआइ श्रीनिवास कुमार ने चेकिंग के दौरान तीन अवैध वेंडरों को पकड़ा. सभी आरोपियों को खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




