दो पक्षों के बीच हुआ विवाद विरोध में किया रोड जाम
Updated at : 17 Apr 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

शंकरपुर : शंकरपुर बाजार के लोगों ने मंगलवार को मारपीट की घटना के बाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मामले को देखते हुये डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार, अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल ने उग्र लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत […]
विज्ञापन
शंकरपुर : शंकरपुर बाजार के लोगों ने मंगलवार को मारपीट की घटना के बाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मामले को देखते हुये डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार, अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी वृंदा लाल सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल ने उग्र लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया.
क्या है मामला : थाना में दिये आवेदन में मनोज कुमार गुप्ता ने कहा है कि मंगलवार को दिन के करीब 12 बजे शंकरपुर बाजार में लगे चैती दुर्गापूजा मेला का बकाया चंदा वसूली करने गये थे. पूर्व से घात लगाये मधैली बाजार निवासी मो मेराज, इरफान आलम, फुरकान आलम, जफर इकबाल, सफर इकबाल, कमर इकबाल व पूर्णिया जिला के बनमनखी थाना क्षेत्र गुलाब अहमद ने मोजमा निवासी मनोज कुमार यादव से गाली गलौज करते मारपीट करने लगा.
लोगों ने बीच बचाव कर मनोज को बचाया. वहीं झड़प के दौरान ग्रामीणों ने चार हमलावर को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया. घटना से बाजार का माहौल गर्म हो गया और देखते ही देखते लोगों ने शंकरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर बाजार बंद कराते हुए दोषी व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म करवाते हुए पीड़ित मनोज यादव को डीएम व एसपी ने दोषी व्यक्ति के ऊपर कार्रवाई करने का भरोसा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




