प्रेमिका की हत्या कर गायब करने का लगाया आरोप, तो मार दी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Apr 2019 3:43 AM (IST)
विज्ञापन

विशनपुर वार्ड नंबर नौ निवासी रामू यादव अपने ही पड़ोसी पहाड़ी यादव की पुत्री खोखिया कुमारी से प्रेम करता था. पिछले कुछ दिनों से दोनों में शारीरिक संबंध थे. इस कारण खोखिया गर्भवती हो गयी. आम लोगों में दबी जुबान इस बात की चर्चा है कि खोखिया के पिता एवं भाई ने अन्य परिजनों के […]
विज्ञापन
विशनपुर वार्ड नंबर नौ निवासी रामू यादव अपने ही पड़ोसी पहाड़ी यादव की पुत्री खोखिया कुमारी से प्रेम करता था. पिछले कुछ दिनों से दोनों में शारीरिक संबंध थे. इस कारण खोखिया गर्भवती हो गयी.
आम लोगों में दबी जुबान इस बात की चर्चा है कि खोखिया के पिता एवं भाई ने अन्य परिजनों के साथ मिल कर एक सप्ताह पूर्व खोखिया की हत्या का शव को गायब कर दिया है. इस बात की भनक तक किसी को लगने नहीं दी है. मृतक के पिता देवो यादव ने बताया कि शनिवार को इसी बात को लेकर रामू यादव तथा मुकेश यादव के बीच विवाद हुआ.
मुकेश ने रामू के साथ मारपीट भी की और जान से मार देने की धमकी भी दी थी. रविवार को रामू शाम करीब आठ बजे अपनी दीदी उर्मिला देवी तथा फूफा राजेंद्र यादव के घर सरबारिया गया. वहां से उसके पड़ोसी भगवान यादव के यहां भी गया. सभी ने खाना खाने कहा, लेकिन उसने मना कर दिया और 10 बजे रात साइकिल से घर वापस लौट रहा था.
सरबारिया व विशनपुर के बीच बन्हा पुल के पास जैसे ही पहुंचा, उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक के चाचा ने बताया कि वह पड़ोसी के घर से टीवी पर मैच देख कर घर वापस लौट रहा था तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी. कुछ ही देर बाद एक बाइक पर दो व दूसरे पर तीन व्यक्ति सवार होकर तेजी से भागते मेरे घर की तरफ आया और नहर होते दक्षिण की ओर चला गया. सुबह बच्चों ने मृतक को देखा और सूचना दी.
उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार पहाड़ी यादव व मुकेश यादव सहित पांच अपराधी ने ही रामू की गोली मारकर हत्या की है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा घटना स्थल से मृतक का मोबाइल, साइकिल, चप्पल तथा देशी शराब का पाउच एवं कुछ डिस्पोजेबल बरामद किया. हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने सहरसा-विशनपुर पथ को जाम कर प्रदर्शन किया.
महिषी विधायक डॉ अब्दुल गफूर, सहरसा विधायक अरुण कुमार व बिहरा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के आश्वासन पर जाम हटाया गया. इधर रामू यादव के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. जहां कनपट्टी में गोली लगी थी. वह गोली अंदर फंसी हुई थी. जिसे चिकित्सक ने बाहर निकाला.
पहाड़ी यादव एवं उसके परिवार ने ही प्रेम प्रसंग मामले को लेकर रामू यादव की हत्या की है. पहाड़ी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक के पिता देवो यादव के आवेदन पर तीन नामजद व पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पहाड़ी की पुत्री के गायब होने की सूचना की छानबीन की जा रही है.
रणवीर कुमार ,थानाध्यक्ष बिहरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




