JDU विधायक के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया अश्लील फोटो, जांच में जुटी पुलिस

सहरसा : जिले के सोनबरसा राज विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक रत्नेश सदा पर फेसबुक अकाउंट से एक महिला की अश्लील तस्वीर साझा करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बनगांव थाने में तहरीर दी गयी है. बनगांव के थाना अध्यक्ष सरवर आलम ने मंगलवार को बताया कि तहरीर मिली […]
सहरसा : जिले के सोनबरसा राज विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक रत्नेश सदा पर फेसबुक अकाउंट से एक महिला की अश्लील तस्वीर साझा करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बनगांव थाने में तहरीर दी गयी है. बनगांव के थाना अध्यक्ष सरवर आलम ने मंगलवार को बताया कि तहरीर मिली है. पुलिस जांच कर रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी अन्य फेसबुक अकाउंट से पोस्ट की गयी उक्त तस्वीर को विधायक के फेसबुक अकाउंट ने 26 जुलाई की शाम को शेयर किया गया. यह बात सामने आने पर बनगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को कुछ लोगों ने विधायक का पुतला फूंका था. फेसबुक पर अश्लील तस्वीर साझा करने को लेकर दिलखुश पासवान नामक एक व्यक्ति ने बनगांव थाने में इस सिलसिले में तहरीर दी है. वहीं, विधायक ने ऐसा कोई भी पोस्ट साझा करने की बात से इनकार किया है. उनका कहना है कि किसी ने उनका फेसबुक अकाउंट हैक करके ऐसी हरकत की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




