ई-रिक्शा शोरूम संचालक को घर से खींच कर पीटा
Updated at : 12 Jun 2018 2:41 AM (IST)
विज्ञापन

निजी नर्सिंग होम में चल रहा है इलाज सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में एक ई रिक्शा शोरूम के संचालक महिषी थाना क्षेत्र के मुरली निवासी विवेक वत्स व आदित्य वत्स को कुछ बदमाशों ने किराए के मकान से खींच कर झपड़ा टोला ले जाकर जम कर पिटाई की. बदमाशों ने दहशत […]
विज्ञापन
निजी नर्सिंग होम में चल रहा है इलाज
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में एक ई रिक्शा शोरूम के संचालक महिषी थाना क्षेत्र के मुरली निवासी विवेक वत्स व आदित्य वत्स को कुछ बदमाशों ने किराए के मकान से खींच कर झपड़ा टोला ले जाकर जम कर पिटाई की. बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए जम कर गोलीबारी भी की. घटना बिहार के आपदा मंत्री दिनेश चंद्र यादव के घर के सामने हुई है. जख्मी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है. जख्मी विवेक ने बताया कि उसका छोटा भाई आदित्य कोल्ड ड्रिंक्स लाने बाइक से कॉलेज गेट गया था,
वापस आने के दौरान एक अपाची बाइक सवार दो युवकों से तूतू मैंमैं हुई. कुछ देर बाद हरवे हथियार से लैस दर्जनों युवक आया और दोनों भाई सहित एक स्टाफ मो मेराज को घर से खींच कर झपड़ा टोला ले गया. जहां सबको बेरहमी से पीटा. पुलिस की बात सुन सभी भाग गये, उन्होंने बताया कि पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है. वही स्टाफ का कोई पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




