बंगाल में नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी खड़गपुर पुलिस

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल में नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी खड़गपुर पुलिस

मौके पर पुलिस

Bengal News: बंगाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नवजात की यहां फेंकने के बाद मौत हुई या फिर धान के खेत में नवजात का शव फेंका गया है.

विज्ञापन

Bengal News: जीतेश बोरकर, खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन रेलवे स्टेशन से सटे धान के खेत से एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया. स्थानीय  कुछ लोग हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे और धान के खेत के बगल में बच्चे का शव पड़ा हुआ देखा था.

मौत कारण स्पष्ट नहीं

घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलने के बाद दांतन की पुलिस  मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. प्रारंभिक तौर पर यह माना जा रहा है कि बच्चे को जन्म के बाद छोड़ दिया गया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक हत्या है या योजनाबद्ध परित्याग था.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इलाके में रोष और गुस्से का माहौल

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से कौन-कौन जुड़े है इसकी जांच की जा रही है. इस घटना से इलाके में रोष और गुस्से का माहौल है. स्थानीय निवासियों ने तुरंत दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा की मांग की.

Also Read: बांग्लादेश भेजा जा रहा राशन का गेहूं, तस्करी की जांच करने रानीगंज पहुंची ईडी

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola