बड़ा हादसा टला : सिग्नल तोड़ गुजरी सहरसा स्पेशल ट्रेन, ड्राइवर व गार्ड निलंबित

Updated at : 26 May 2018 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
बड़ा हादसा टला : सिग्नल तोड़ गुजरी सहरसा स्पेशल ट्रेन, ड्राइवर व गार्ड निलंबित

भागलपुर : बिहार में भागलपुर से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन शनिवार को दोपहर में अकबरनगर से बिना सिग्नल के रवाना हो गयी. इस कारण बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया. बगैर सिग्नल के ट्रेन चलने के कारण अकबरनगर का एक ट्रैक प्वाइंट टूटने की भी सूचना मिली है. घटना के कारण ड्राइवर व गार्ड को […]

विज्ञापन

भागलपुर : बिहार में भागलपुर से सहरसा जाने वाली स्पेशल ट्रेन शनिवार को दोपहर में अकबरनगर से बिना सिग्नल के रवाना हो गयी. इस कारण बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया. बगैर सिग्नल के ट्रेन चलने के कारण अकबरनगर का एक ट्रैक प्वाइंट टूटने की भी सूचना मिली है. घटना के कारण ड्राइवर व गार्ड को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन की कार्रवाई मालदा डीआरएम की रिपोर्ट पर समस्तीपुर डिवीजन स्तर से की गयी है.

सूत्रों की मानें, तो ड्राइवर ने गलती स्वीकार की है. सीआइ को उनकी ओर से लिखित माफीनामा दिया गया है. इधर, घटना के कारण ट्रेन लगभग दो घंटे 13 मिनट तक एडवांस सिग्नल पर रुकी रही. ट्रेन से ड्राइवर व गार्ड को उतार कर भागलपुर से दूसरे ड्राइवर व गार्ड को तैनात किया गया. इसके बाद ट्रेन को प्रस्थान कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन