भाजपा अपने विकास, विश्वास के बल पर पूरे देश में लहरा रही परचम : संजय सरावगी

Updated at : 08 Apr 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा अपने विकास, विश्वास के बल पर पूरे देश में लहरा रही परचम : संजय सरावगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बुधवार को डीबी रोड स्थित जिला परिषद के पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह के मौके पर भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन

जिला भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने भरी हुंकार

सहरसा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बुधवार को डीबी रोड स्थित जिला परिषद के पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह के मौके पर भव्य स्वागत किया गया. आगमन पर जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के मुख्य द्वार बलुआहा पुल पर स्वागत के बाद बनगांव में, कहरा कुटी में नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत करते महावीर चौक पर नगर अध्यक्ष पश्चिमी आशीष गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया. इसके बाद शहर की हृदयस्थली शंकर चौक पर भाजपा नेता डॉ शशि शेखर झा सम्राट के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद चौधरी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को लड्डू से तौला गया. खुली जीप से शहर पहुंचे श्री सरावगी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया एवं समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मुख्य कार्यक्रम स्थल पूजा बैंक्वेट हॉल पहुंचे. जहां मौजूद नेताओं एवं हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष शिवभूषण सिंह ने किया. इस दौरन महापौर बेन प्रिया ने मिथिला के सम्मान पाग व चादर से प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया. वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया. जिला भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष को त्रिशूल भेंट किया गया.

महिला सशक्तिकरण में देश में बिहार पहला राज्य

कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है. पिछले 46 वर्षों में पार्टी पूरे विश्व में आज सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. यह कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव हो सका है. जब एक वोट से पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की कुर्सी चली गयी थी तो उन्होंने उस समय जो कहा था आज वह साकार दिख रहा है. भाजपा अपने विकास, विश्वास के बल पर पूरे देश में अपना परचम लहरा रही है. भाजपा का मतलब सेवा, समाज सेवा एवं नए भारत का निर्माण करना है. धारा 370 समाप्त कर दिया गया. लगभग 25 करोड़ से अधिक गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाले परिवारों को ऊपर उठाया गया है. 2047 तक देश विकसित राष्ट्र बन कर रहेगा. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में सड़कों का जाल बिछा है. महिला सशक्तिकरण में देश में बिहार पहला राज्य है. हजारों की संख्या में आज महिलाएं विकास की गाथा लिख रही है. प्रत्येक जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खुले हैं. कई मामलों में आज बिहार देश को राह दिखा रहा है. विपक्ष का बिहार में सुपड़ा साफ हो गया है. बिहार के लोग पलायन नहीं कर रहे, बल्कि विपक्ष पलायन कर रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में भी सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है. पुनौरा धाम में मां जानकी की भव्य मंदिर का निर्माण राज्य सरकार अपने पैसे से कर रही है.

भाजपा में ही नीचे से ऊपर तक पहुंच सकते हैं कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ता पहुंच सकते हैं. काम के बल पर कार्यकर्ता अपनी पहुंच बना सकते हैं. यह सभी ने देखा है. उन्होंने कहा कि आगामी 16 से 18 अप्रैल को लोकसभा के विशेष सत्र में नारी शक्ति बिल पास होने वाला है. महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33 प्रतिशत भागीदारी मिलने वाली है. इस राह में भी विपक्षी विरोध कर रहे हैं. पार्टी ने निर्णय लिया है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेंगे. कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, नगर निगम महापौर बेन प्रिया, पूर्व जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद चौधरी ने संबोधित किया. मौके पर क्षत्रिय प्रभारी मनोज कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री सुनील कुमार, सह क्षेत्रीय मंत्र प्रभारी सत्येंद्र राय, डॉ रामनरेश सिंह सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, नीरज गुप्ता, हितेंद्र ठाकुर, रितेश रंजन, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, शशि शेखर सम्राट, राजीव रंजन साह, भैरवानंद झा, बजरंग गुप्ता, प्रो गौतम कुमार, सुमित सिन्हा, विजय बसंत, सुगमनी देवी, नप अध्यक्ष सोनवर्षा मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन