जलनिकासी और रास्ते की समस्या को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरिक्षण
Updated at : 08 Apr 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन

एनएचएआइ और भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बने सड़क के कारण जलनिकासी समस्या और रास्ता की समस्या को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया.
विज्ञापन
एनएचएआइ सड़क निर्माण में जल निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रावधान नहीं होने से बढ़ी परेशानी
कहरा. बुधवार को डीएम दीपेश कुमार ने कहरा प्रखंड के बनगांव नगर पंचायत के दक्षिणी और पश्चिमी सीमा रेखा पर बने एनएचएआइ और भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बने सड़क के कारण जलनिकासी समस्या और रास्ता की समस्या को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया. बनगांव नगर पंचायत और पड़री पंचायत होकर गुजरने वाले एनएचएआइ सड़क में निर्माण में जल निकासी के लिए नाला निर्माण का प्रावधान नहीं होने के कारण डीएम दीपेश कुमार ने पड़री पंचायत के प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर से और बनगांव नगर पंचायत वाले क्षेत्र मे बनगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को नाला निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही, जिससे जल निकासी की समस्या का निदान हो सके. वहीं भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बने बनगांव महिषी उच्च पथ के कारण बनगांव नगर पंचायत के वार्ड 18 स्थित महादलित टोला के घिर जाने से टोले के लोगों को एप्रोच के अभाव में गांव से निकलना मुश्किल हो गया था. जिसका निरीक्षण करने के बाद डीएम दीपेश कुमार ने स्थानीय जमीन मालिकों से तीन-तीन फीट जमीन देने की बात कही, जिससे टोले के लोगों का एक स्थायी आवागमन हो सके. इस मौके पर एडीएम निशांत कुमार, बनगांव नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कपिल देव, सीओ सौरभ कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




