जमीन विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 08 Apr 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से जख्मी

थाना क्षेत्र के घोरदौड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के घोरदौड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल की पहचान वीरू शर्मा के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, वीरू शर्मा अपनी जमीन पर आंगन निर्माण के लिए बांस का खूंटा गाड़ रहे थे. इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. आरोप है कि मीना देवी, रेखा देवी, समतोलिया देवी, संगीता देवी, सीमा देवी, शंकर कुमार एवं कृषक कुमार समेत अन्य लोगों ने मिलकर वीरू शर्मा को घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है, लेकिन उसे गहरी चोटें आयी हैं. इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है. सूचना मिलने पर बनमा ईटहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन