बुधवार की देर रात हुई छापेमारी
Updated at : 18 May 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : जिला पदाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर रात मंडल कारा में छापेमारी की गयी. छापेमारी इतनी गुपचुप तरीके से की गयी कि कैदियों के साथ अन्य किसी को भी भनक नहीं लगी. मालूम हो कि इससे कई माह पूर्व जेल में छापेमारी की गयी […]
विज्ञापन
सहरसा : जिला पदाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार की देर रात मंडल कारा में छापेमारी की गयी. छापेमारी इतनी गुपचुप तरीके से की गयी कि कैदियों के साथ अन्य किसी को भी भनक नहीं लगी. मालूम हो कि इससे कई माह पूर्व जेल में छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान वार्ड नंबर दो से एक, वार्ड नंबर चार से दो व वार्ड नंबर नौ से एक मोबाइल व चार्जर बरामद किया गया. मंडल कारा अधीक्षक के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है.
तीन घंटे तक चली छापेमारी: डीएम व एसपी के नेतृत्व में सदर एसडीओ शंभु नाथ झा, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, मुख्यालय डीएसपी रश्मि सहित कई थानों व पुलिस लाइन के अधिकारी व जवान लगभग ग्यारह बजे जेल गेट पहुंचे. गेट के खुलते ही सभी अधिकारी व जवानों ने अंदर प्रवेश कर एक साथ सभी वार्डों की तलाशी ली. डीएम व एसपी पूरे अभियान पर स्वयं नजर रख रहे थे. लगभग एक बजे छापेमारी समाप्त हुई.
एक के बाद एक छापेमारी: देर शाम शहर के अनैतिक देह व्यापार की मंडी परिवर्तन नगर में छापेमारी के बाद अधिकारी व जवानों को खाना खाकर वापस पुलिस लाइन पहुंचने का निर्देश दिया गया. दस बजे सभी पुलिस लाइन पहुंचे. उसके बाद वरीय अधिकारियों ने जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर जेल गेट के लिए रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




