पति-पत्नी की लड़ाई में भाभी को लगी गोली
Updated at : 18 May 2018 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल किया गया रेफर लाठी के वार से बूढ़े पिता का भी टूटा पैर मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकी पतरघट : ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत बजरंगी टोला में गुरुवार की सुबह पति पत्नी के बीच अचानक हुए विवाद से आक्रोशित होकर चलायी गयी गोली से बीच बचाव करने आयी उनकी भाभी […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल किया गया रेफर
लाठी के वार से बूढ़े पिता का भी टूटा पैर
मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकी
पतरघट : ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत अंतर्गत बजरंगी टोला में गुरुवार की सुबह पति पत्नी के बीच अचानक हुए विवाद से आक्रोशित होकर चलायी गयी गोली से बीच बचाव करने आयी उनकी भाभी जख्मी हो गयी. जबकि मारपीट की घटना में एक वयोवृद्ध भी जख्मी हो गया. जख्मी के परिजनों ने बताया कि बस्ती निवासी रतन यादव की दो पत्नी हैं. सुबह में किसी बात को लेकर रतन यादव पत्नी वीणा देवी के साथ मारपीट करने लगा. उसी क्रम में बीच बचाव करने आयी उसकी भाभी अंजनी देवी दोनों को हटाने लगीं. उसी से आक्रोशित होकर उसने गोली चला दी. गोली उनकी भाभी अंजनी देवी के बायें पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ी. वहीं मारपीट में बचाने गये उसके पिता 65 वर्षीय महावीर यादव का बायां पैर भी चलायी लाठी के प्रहार से टूट गया.
जख्मी हुए दोनों को परिजनों एवं ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर द्वारा जख्मी अंजनी देवी की स्थिति को गंभीर देख कर बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाते ही ओपी प्रभारी रूदल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जख्मी से पूछताछ कर आरोपित पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही. इस बाबत ओपी प्रभारी ने बताया कि जख्मी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




