हथियार दिखा लूट ली बाइक, मोबाइल व तीन हजार नकद

Updated at : 13 May 2018 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार दिखा लूट ली बाइक, मोबाइल व तीन हजार नकद

सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के महुआ-मलौधा मुख्य मार्ग पर ईंट चिमनी के करीब बीते शुक्रवार की रात अज्ञात तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी फिनांस कर्मी की मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन सहित तीन हजार नकद राशि लूट ली. घटना के बाद रघुनाथपुर पंचायत के गांव निवासी पीड़ित राजन सिंह ने बसनही थानाध्यक्ष को […]

विज्ञापन
सोनवर्षाराज : बसनही थाना क्षेत्र के महुआ-मलौधा मुख्य मार्ग पर ईंट चिमनी के करीब बीते शुक्रवार की रात अज्ञात तीन हथियारबंद अपराधियों ने एक निजी फिनांस कर्मी की मोटरसाइकिल व दो मोबाइल फोन सहित तीन हजार नकद राशि लूट ली. घटना के बाद रघुनाथपुर पंचायत के गांव निवासी पीड़ित राजन सिंह ने बसनही थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लूटी गयी मोटरसाइकिल व मोबाइन फोन बरामदगी की गुहार लगायी है.
गोदराम गांव निवासी राजन सिंह पूर्णिया से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (बीआर 43 जे 1289) से खोखसी-मलौधा होते हुए वापस लौट रहे थे. इसी दौरान मलौधा चिमनी के करीब अपनी मोटरसाइकिल रोक मोबाइल से किसी से बात करने लगा. तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात हथियारबंद अपराधी महुआ की ओर से आये. अपराधी राजन के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी और हथियार सटा कर एक सैमसंग जे 7 मैक्स व एक जियोनी मोबाइल हैंडसेट, तीन हजार नकद राशि सहित पल्सर मोटरसाइकिल लूट भाग निकले. बसनही थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि लूटी गयी मोटरसाइकिल बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन