घर में चोरी करने के आरोप में शिक्षक हुए गिरफ्तार

Updated at : 04 May 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
घर में चोरी करने के आरोप में शिक्षक हुए गिरफ्तार

सहरसा : शहर के मानस नगर वार्ड में एक चोर को पुलिस के हवाले करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 2 मई की रात तीन चोर घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया. आवाज सुन जब किरायेदार की नींद खुली तो वह हल्ला करने लगा. […]

विज्ञापन

सहरसा : शहर के मानस नगर वार्ड में एक चोर को पुलिस के हवाले करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 2 मई की रात तीन चोर घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया. आवाज सुन जब किरायेदार की नींद खुली तो वह हल्ला करने लगा. हो हल्ला की आवाज सुनकर मुहल्ले के लोगों ने काशनगर ओपी क्षेत्र के कोपा निवासी विपुल कुमार को चोरी के आरोप में पकड़कर सदर थाना पुलिस को सूचना दी और पुलिस उसे लेकर थाना पहुंची. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार विपुल कुमार शिक्षक के पद पर कार्यरत है. कुछ दिन पूर्व वह मानस नगर अपने एक संबंधी के पास आया था. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन