31.25 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2026 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
31.25 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

31.25 किलोग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

सौरबाजार. जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सौरबाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 31.25 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सौरबाजार थाना को गुप्त सूचना मिली कि डीह टोला, वार्ड नंबर 14 निवासी राजेश कुमार गांजा की तस्करी में संलिप्त है और माल को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने की तैयारी में है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने गांजा मक्का के खेत में छिपाकर रखा है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खेत से कुल 31.25 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसे जब्त कर लिया गया. इस मामले में थाना कांड में मामला दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार, पिता अरुण यादव, निवासी डीह टोला, वार्ड नंबर 14, थाना सौरबाजार के रूप में हुई है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष खालिद हायात, पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार, रिरिका कुमारी, बिट्टू कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन