नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कवायद तेज

Updated at : 10 Apr 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कवायद तेज

नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने की कवायद तेज

विज्ञापन

सीओ सहित अन्य अधिकारी ने नगर पंचायत में हटाया अतिक्रमण नवहट्टा . प्रखंड मुख्यालय स्थित नगर पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक रोड से बस स्टैंड चौराहा तक अतिक्रमण हटाने की कवायद अब तेज कर दी गयी है. प्रशासन की ओर से यह अभियान चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है, ताकि मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके. अंचल अधिकारी मोनी बहन, कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार एवं बीपीआर गुलाम रब्बानी की मौजूदगी में ब्लॉक कार्यालय से लेकर बस स्टैंड चौराहा तक निरीक्षण कर अतिक्रमण चिह्नित किया गया. इस दौरान सड़क किनारे लगाये गये अस्थायी दुकान, ठेला, बांस-बल्ला, टीन शेड व अन्य अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी. अंचल अधिकारी मोनी बहन ने बताया कि पहले चरण में लोगों को जागरूक करते हुए माइकिंग कर सूचना दी जा रही है, ताकि वे स्वयं अपने अतिक्रमण को हटा लें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसमें जुर्माना वसूली के साथ-साथ बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शामिल होगी. कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी. खासकर बस स्टैंड और मुख्य बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती थी. इस अभियान के सफल होने के बाद यातायात व्यवस्था में सुधार आयेगा और आमजन को राहत मिलेगी. अभियान के दौरान पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति उत्पन्न न हो. प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, जिससे किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा और नगर पंचायत को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन