कार्यालयों में लंबित मामले को लेकर डीएम हुए नाराज

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 10 Apr 2026 7:04 PM

विज्ञापन

कार्यालयों में लंबित मामले को लेकर डीएम हुए नाराज

विज्ञापन

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधान सहायकों के साथ हुई बैठक निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन का दिया निर्देश सहरसा . जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समाहरणालय, प्रखंड, अंचल एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों से संबंधित प्रधान सहायकों, नाजिर के साथ आयोजित बैठक में निर्धारित कार्यों के सम्यक निष्पादन एवं उत्कृष्ट कार्यालय प्रबंधन के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया गया. समीक्षात्मक बैठक के दौरान लंबित पत्र, रोकड़ पंजी, जनशिकायत, न्यायालय, अंकेक्षण, सेवांत लाभ, विभागीय कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में कुछ कार्यालयों में मामले लंबित पाये गये. जिसके कारण नाराजगी व्यक्त की गयी. संबंधित कार्यालयों को सेवांत लाभ, विभागीय कार्रवाई, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जनशिकायत, न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों एवं अंकेक्षण संबंधित लंबित आपत्तियों को यथाशीघ्र निष्पादित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. सभी कार्यालयों को रोकड़ एवं अन्य पंजियों, अभिलेखों के समुचित संधारण के साथ कार्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन को लेकर तत्काल ठोस कार्रवाई के लिए निर्देशित किया. बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, स्थापना उप समाहर्ता अभिनव भास्कर सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन