बिहार : सहरसा में सीएसपी संचालक की डिक्की से पैसा उड़ाने वाला युवक चढ़ा भीड़ के हत्थे, जमकर हुई पिटाई

Updated at : 19 Apr 2018 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सहरसा में सीएसपी संचालक की डिक्की से पैसा उड़ाने वाला युवक चढ़ा भीड़ के हत्थे, जमकर हुई पिटाई

सहरसा : बिहार के सहरसा में थाना चौक के समीप बाइक सवार अपराधी द्वारा सीएसपी संचालक की बाइक की डिक्की में रखे 80 हजार रुपये झपट कर भाग रहे अपराधी की लोगों ने जमकर धुनाई की.फिर सदर थाना के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सौर बाजार थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा में थाना चौक के समीप बाइक सवार अपराधी द्वारा सीएसपी संचालक की बाइक की डिक्की में रखे 80 हजार रुपये झपट कर भाग रहे अपराधी की लोगों ने जमकर धुनाई की.फिर सदर थाना के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सौर बाजार थाना क्षेत्र के गौरवगढ़ निवासी सीएसपी संचालक शिवशंकर कुमार गुरुवार की दोपहर पूरब बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 80 हजार निकासी कर अपनी बाइक की डिक्की में एक थैला में रखा.

उसके पश्चात नया बाजार में दवा खरीद कर थाना चौक के समीप स्थित होटल में नाश्ता करने लगा. इसी दौरान अपाची बाइक संख्या बीआर 34आर 5782 पर सवार दो युवक पहुंचा. एक बाइक पर ही बैठा रहा और दूसरा सीएसपी संचालक की बाइक की डिक्की में रखे थैला को लेकर भागने लगा. झोला लेकर भाग रहे युवक पर संचालक शिवशंकर की नजर पड़ी. उन्होंने अपनी साहस दिखाते दोनों युवक को झपटकर बाइक से नीचे गिरा दिया. जिसमें एक युवक पकड़ा गया, लेकिन दूसरा भागने में कामयाब रहा. पकड़े गये युवक को वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने जमकर धुनाई कर दी.

पूछताछ मेंभीड़ के हत्थेचढ़े युवकनेखुद को कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जोराबगंज निवासी स्व किशुन लाल यादव का पुत्र मंटु कुमार बताया. उसनेबतायाकि घटना में फरार उसका साथी पूर्णिया निवासी नंदकिशोर यादव है. पूछताछ में उसने बताया कि बैंक से ही सीएसपी संचालक का पीछा कर रहा था. सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है. गिरोह में शामिल अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन