अधेड़ की गोली मार हत्या, अस्पताल में हंगामा, पुलिस से झड़प, हाथापाई

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गांव के पास सहरसा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक 45 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस वक्त की है जब संजय अपने पुत्र को रेलवे स्टेशन छोड़ कर अपने घर लौट रहे थे. मृतक की पहचान बैजनाथपुर ओपी […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गांव के पास सहरसा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक 45 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस वक्त की है जब संजय अपने पुत्र को रेलवे स्टेशन छोड़ कर अपने घर लौट रहे थे. मृतक की पहचान बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के सपहा गांव निवासी संजय साह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वे अहले सुबह बाइक से अपने बड़े पुत्र नीतीश कुमार को ट्रेन पर चढ़ाने सहरसा रेलवे स्टेशन गये थे
और पुत्र को छोड़ कर वापस अपने गांव सपहा लौट रहे थे. रास्ते में पटुआहा के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. गोली सीने में मारी गयी, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. हालांकि हत्या क्यों की गयी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




