आब हम केकरा संग रहबय हो

सहरसा : आब हम केकरा संग रहबय हो, कुन दुश्मनमा हमरा मालिक केय मार देलक हो . .. यह करूण क्रंदन है मृतक संजय की विधवा बनी पत्नी पार्वती देवी की. गुरुवार की अहले सुबह जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर शिविर के खजुरी सपहा निवासी संजय कुमार को पटुआहा के समीप अज्ञात अपराधी […]
सहरसा : आब हम केकरा संग रहबय हो, कुन दुश्मनमा हमरा मालिक केय मार देलक हो . .. यह करूण क्रंदन है मृतक संजय की विधवा बनी पत्नी पार्वती देवी की. गुरुवार की अहले सुबह जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर शिविर के खजुरी सपहा निवासी संजय कुमार को पटुआहा के समीप अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए जब पहुंचाया गया तो मृतक की पत्नी का शव से लिपट कर रो-रोकर बुरा हाल था.
मृतक दो भाइयों में बड़ा था. जो गांव में रहकर खेतीबाड़ी किया करता था. मृतक का छोटा भाई अजय साह छत्तीसगढ़ में रेलवे में लोकोपायलट के पद पर कार्यरत है. मृतक को दो पुत्र है नीतीश व मनीष. जो बीटेक कर दिल्ली में प्रतियोगिता की तैयारी करता है. मृतक के माता व पिता शिक्षक से सेवानिवृत होकर गांव सपहा में ही रहते हैं. जिसकी देखभाल की जिम्मेवारी संजय के ही कंधे पर थी. मृतक का मकान स्थानीय गांधी पथ में ही है, जो किराये पर लगा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




