गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Apr 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के बाबाजी बंफर चौक समीप रविवार की देर शाम अंशु कुमार पर हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आवेदन में सोनवर्षा प्रखंड के शाहपुर निवासी अंशु ने बताया कि वह पिछले पांच महीने से किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. रविवार को शाम छह […]

विज्ञापन

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के बाबाजी बंफर चौक समीप रविवार की देर शाम अंशु कुमार पर हुई गोलीबारी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आवेदन में सोनवर्षा प्रखंड के शाहपुर निवासी अंशु ने बताया कि वह पिछले पांच महीने से किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है. रविवार को शाम छह बजे वह डीबी रोड से आकर अपने मकान का दरवाजा खोल रहा था.

इसी दौरान कायस्थ टोला निवासी सौरभ डिसुजा, आजाद चौक निवासी आशीष सिंह, हनुमान चौक निवासी ऋषभ सिंह, बंफर चौक निवासी आनंद भाष्कर और कायस्थ टोला निवासी अंजनी यादव सहित 30-40 अज्ञात लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद भागने के क्रम में सभी आरोपियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. गोली के निशान घर की दीवारों पर भी हैं.

युवक ने मोबाइल में कैद की आरोपित की तस्वीर
कट्टा के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार
अपहृत नाबालिग लड़की बैजनाथपुर से बरामद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन