सहरसा : खाद की दुकान से 25 लाख की चोरी

Updated at : 29 Mar 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा : खाद की दुकान से 25 लाख की चोरी

सहरसा : मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने बनगांव रोड स्थित मीर टोला चौक के पास चावल दुकान अन्नपूर्णा भंडार का छत का एस्बेस्टस तोड़ लगभग तीस हजार मूल्य का चावल, दस हजार नकदी […]

विज्ञापन

सहरसा : मंगलवार की रात चोरों ने एक साथ तीन दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने बनगांव रोड स्थित मीर टोला चौक के पास चावल दुकान अन्नपूर्णा भंडार का छत का एस्बेस्टस तोड़ लगभग तीस हजार मूल्य का चावल, दस हजार नकदी की चोरी कर ली.

वहीं ठीक बगल में उर्वरक की दुकान में उग्रमाया इंटरप्राइजेज व फूड ग्रेन की दुकान कात्यायनी इंटरप्राइजेज का ताला तोड़ 22 लाख रुपये नकदी सहित दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर सेट व अन्य सामान की चोरी कर ली. हालांकि दुकान के मालिक किशोर कुमार व मनोज कुमार इस मामले में रुपये की चोरी होने की बाबत कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रहे हैं. लेकिन पुलिस को दिये बयान में उन्होंने दुकान के गल्ले व लॉकर से 22 लाख नकदी चोरी होने की बात कही है. हालांकि चोरी को लेकर समाचार प्रेषण तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है, जिसका इंतजार पुलिस भी कर रही है.

मालूम हो कि सोमवार की रात कुछ दूरी पर ही राजेंद्र यादव के पशु आहार केंद्र में भी एस्बेस्टस काट चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. वहीं बगल के एक चायपत्ती की दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

दो घंटे तक जाम रहा एनएच : चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय व्यापारी उग्र हो गये.
दुकान से 25 लाख…
सभी ने एनएच-107 को मीर टोला के पास जाम कर पुलिस के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही मुख्यालय डीएसपी गणपति ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह सदल बल जाम स्थल पहुंच कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन