55.64 लाख में मुख्य बस पड़ाव का हुआ डाक
Updated at : 29 Mar 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

छोटी बस से पांच लाख छियासठ हजार छह सौ पचास रुपये का राजस्व नगर परिषद को हुआ प्राप्त सहरसा : इस साल नगर परिषद के अंतर्गत मुख्य बस पड़ाव के खुले में हुई डाक निविदा से सिर्फ मुख्य बस पड़ाव से नगर परिषद को एक साल के लिए पचपन लाख चौंसठ हजार का बड़ा राजस्व […]
विज्ञापन
छोटी बस से पांच लाख छियासठ हजार छह सौ पचास रुपये का राजस्व नगर परिषद को हुआ प्राप्त
सहरसा : इस साल नगर परिषद के अंतर्गत मुख्य बस पड़ाव के खुले में हुई डाक निविदा से सिर्फ मुख्य बस पड़ाव से नगर परिषद को एक साल के लिए पचपन लाख चौंसठ हजार का बड़ा राजस्व प्राप्त हुआ है. वहीं छोटी बस पड़ाव रिफ्यूजी कॉलोनी से पांच लाख छियासठ हजार 650 रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है.
बुधवार को स्थानीय नगर परिषद में दोनों बस स्टैंड के लिए नगर परिषद द्वारा निकाली गयी निविदा के बाद के आधार पर निविदा में भाग लेने वाले सभी लोगों के टेंडर को नगर परिषद के स्थायी समिति के सदस्यों की उपस्थिति व नगर परिषद के सभापति रेणु सिन्हा की अध्यक्षता में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नीलाभ कृष्ण के समक्ष खोला गया.
जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले निविदा धारी को दोनों ही बस पड़ाव के लिए सफल घोषित कर उनके नाम से एक अप्रैल से अगले वर्ष के इकतीस मार्च तक के लिए दोनों ही बस पड़ाव की वसूली के लिए अधिकृत कर दिया गया. मुख्य बस पड़ाव के डाक में कुल चार लोगों ने भाग लिया. जिसमें फसी अहमद, गोपी कृष्ण, आशीष रंजन व सुनील पांडे शामिल थे. जिसमें सर्वोतम बोली पचपन लाख चौंसठ हजार की लगाने वाले गोपी कृष्ण को मुख्य बस पड़ाव के लिए अधिकृत कर दिया गया.
वहीं छोटी बस पड़ाव के डाक में बिट्टू कुमार, पवन कुमार यादव, प्रवीण् कुमार झा ने भाग लिया. जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले पांच लाख छियासठ हजार 650 बिट्टू कुमार के नाम छोटी बस स्टैंड के वसूली के लिए अधिकृत किया गया. मालूम हो कि करीब दो साल तक दोनों ही बस पड़ाव के टेंडर में किसी भी लोगों के दिलचस्पी नहीं लेने के कारण नगर परिषद द्वारा ही दो साल से विभागीय वसूली का काम कर राजस्व की उगाही की जा रही थी.
लेकिन इस बार टेंडर जारी होने के बाद काफी शांतिपूर्ण वातावरण में दोनों ही बस पड़ाव के टेंडर की सारी प्रक्रिया विधिवत् पूरी की गयी. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी नीलाभ कृष्ण ने कहा कि बस स्टैंड में सुविधा का ख्याल रखते हुए हर कमी को पूरा करने का काम भी जल्द नगर परिषद करेगी. यात्री व बस चालकों की सुविधा को ध्यान में रख शुद्ध पेयजल व शौचालय की कमी पर विशेष ध्यान दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




