कंप्यूटर साइंस में कम बच्चों ने दिखायी रुचि

Updated at : 08 Feb 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस में कम बच्चों ने दिखायी रुचि

इंटरमीडिएट परीक्षा. दूसरे दिन भी एक मुन्ना भाई धराया, चार निष्कासित दूसरे दिन भी जारीरह ी कड़ाई, अधिकारी करते रहे निरीक्षण दूसरी पाली में थे कम परीक्षार्थी सहरसा : इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को भी जिला मुख्यालय के सभी 16 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. प्रथम पाली के अपेक्षा दूसरी पाली में […]

विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा. दूसरे दिन भी एक मुन्ना भाई धराया, चार निष्कासित

दूसरे दिन भी जारीरह ी कड़ाई, अधिकारी करते रहे निरीक्षण
दूसरी पाली में थे कम परीक्षार्थी
सहरसा : इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को भी जिला मुख्यालय के सभी 16 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण हुई. प्रथम पाली के अपेक्षा दूसरी पाली में काफी कम संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए. प्रथम पाली में इंटर कला विषय की लैंग्वेज की परीक्षा ली गयी. जबकि दूसरी पाली में कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया वेब टेक एवं फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा ली गयी. दूसरे दिन भी कदाचार के आरोप में विभिन्न केंद्रों पर कई परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. जबकि फिर एक मुन्ना भाई पकड़ा गया. जिला प्रशासन के लगातार चौकसी से परीक्षा कदाचार मुक्त हो रही है. वरीय अधिकारी दिन भर अपने निर्धारित केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं. सदर एसडीओ प्रशांत कुमार, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत पदाधिकारी शोभेंद्र चौधरी, डीसीएलआर रवि रंजन कुमार सहित अन्य केंद्रों का दौरा करते हैं देखे गये.
एक मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार
जिला प्रशासन के तमाम कोशिशों को नजरअंदाज करते हुए परीक्षार्थी दूसरे की जगह परीक्षा देने से बाज नहीं आ रहे हैं. जबकि वीक्षकों की पैनी नजर से तमाम बचने के प्रयास विफल हो रहे हैं. इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन रूपवती कन्या उच्च विद्यालय में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया था. जबकि दूसरे दिन बुधवार को बनवारी शंकर महाविद्यालय सिमराहा में मनीष कुमार नामक लड़का प्रत्यूष कुमार के बदले परीक्षा देते पकड़ा गया. जानकारी देते केंद्र दंडाधिकारी मनोज कुमार, एएसआइ झोंटी राम ने बताया कि भागलपुर निवासी मनीष कुमार अपने दूर के रिश्तेदार प्रत्यूष कुमार के बदले परीक्षा दे रहा था. जिसे वीक्षकों द्वारा जांच के क्रम में पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि पकड़ाये छात्र को सदर थाने को सुपुर्द कर दिया गया है.
कदाचार के आरोप में चार धराये
इंटरमीडिएट कला के लैंग्वेज विषय के प्रथम पाली में जिले मुख्यालय के दो केंद्रों पर कदाचार के आरोप दो छात्र पकड़े गये हैं. कदाचार के आरोप में जिला स्कूल से एक, बनवारी शंकर महाविद्यालय से एक एवं सर्वनारायण सिंह कॉलेज से दो परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में पकड़ परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है.
दूसरे दिन छह परीक्षार्थी अनुपस्थित
सिमरी बख्तियारपुर. अनुमंडल मे इंटर के दो परीक्षा केंद्र पर बुधवार को दूसरे दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हो गया. इंटर की परीक्षा में उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 359 परीक्षार्थी में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 465 परीक्षार्थी में छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उक्त दोनों परीक्षा केंद्र पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ सुमन प्रसाद साह एवं डीएसपी अजय नारायण यादव निरीक्षण करते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन