शराब के बड़े कारोबारियों व डिलिवरी करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

Updated at : 08 Feb 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
शराब के बड़े कारोबारियों व डिलिवरी करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर

एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी सहरसा : पुलिस कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने जिले के थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर समीक्षा की. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बड़े कारोबारियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों […]

विज्ञापन

एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी

सहरसा : पुलिस कार्यालय में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार ने जिले के थानाध्यक्षों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर समीक्षा की. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बड़े कारोबारियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी कि जिले में शराब की खेप किसके द्वारा मंगायी जा रही है, उसे पता कर उस पर नजर रख सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें. वहीं चोरी की बाइक का उपयोग शराब की डिलिवरी करने में किये जाने की जानकारी मिली है. इस कारण कुछ दिनों से बाइक चोरी में इजाफा हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों,
पुलिस निरीक्षक व डीएसपी को सख्ती से मामले पर नजर रखने व कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं बाल विवाह पर नजर रखने का सख्त निर्देश देते मामला सामने आने पर विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि बाल विवाह को लेकर वरीय अधिकारी से लेकर सरकार तक नजर रख रहे हैं. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने थानाध्यक्षों को लगातार वाहन जांच अभियान चलाने व दो पहिया एवं सहित सभी वाहनों का सघन तलाशी लेने का निर्देश दिया. पूर्व के अपराधिक इतिहास वाले वैसे लोग जो जेल से छूट कर आये हैं पर विशेष नजर रखने को कहा. एसपी ने थाना में दर्ज मामले में थानाध्यक्ष व अनुसंधानकर्ता को अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. गोष्ठी में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव, मुख्यालय डीएसपी रश्मि एवं गणपति ठाकुर, सदर थानाध्यक्ष पुनि आरके सिंह, सिमरी बख्तियारपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार,
नवहट्टा थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष सुमन कुमार, बनगांव थानाध्यक्ष सरवर आलम, बसनही थानाध्यक्ष पवन पासवान, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष, पतरघट ओपी प्रभारी रूदल कुमार, महिषी के प्रभारी थानाध्यक्ष हरेश्वर सिंह, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह, एससी एसटी थानाध्यक्ष रामइकबाल पासवान, पुअनि मनोज सिंह, पुअनि जितेंद्र सहनी सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन