दिलीप जायसवाल बोले- अब नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे, बिहार के अगले सीएम पर मंत्री ने क्या कहा?
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Apr 2026 5:17 PM
दिलीप जायसवाल की फाइल फोटो
Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत तेज हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने की चर्चा के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है, जिस पर डॉ. दिलीप जायसवाल के बयान ने हलचल और तेज कर दी है.
Bihar Next CM: बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. दिलीप जायसवाल ने सीएम नीतीश की भूमिका पर बड़ा बयान दिया है. शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने कई संकेत दिए.
डॉ. जायसवाल ने बताया कि नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है, जो एक संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि खुद नीतीश कुमार ने संकेत दिया है कि अब उनका अधिक समय दिल्ली में बीतेगा. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार का विकास उनके मार्गदर्शन में लगातार जारी रहेगा.
अगला मुख्यमंत्री कौन? बना बड़ा सवाल
बिहार की जनता के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब राज्य की कमान किसके हाथ में होगी. इस पर डॉ. जायसवाल ने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का चयन एनडीए गठबंधन और केंद्रीय नेतृत्व मिलकर तय करेगा. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि यह फैसला जल्द ही सामने आ जाएगा.
अपने नाम की अटकलों पर लगाया विराम
मुख्यमंत्री पद की रेस में अपने नाम को लेकर चल रही चर्चाओं पर डॉ. जायसवाल ने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि मेरे नाम की कोई चर्चा नहीं है और इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया.
चिराग बोले- मैं भी सीएम की रेस में नहीं
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भी साफ कर दिया है कि वे मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हैं. चिराग ने कहा कि सरकार का चेहरा बदल सकता है, लेकिन गठबंधन का फॉर्मूला वही रहेगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनके सीएम पद छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. पटना में उनके बंगले से धीरे-धीरे सामान शिफ्ट होने लगा है.
सीएम आवास पर चली लंबी बैठक
शनिवार सुबह जेडीयू में हलचल तब और बढ़ गई जब पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो घंटे चली इस अहम बैठक में नए मंत्रिमंडल के स्वरूप पर भी मंथन हुआ. खास तौर पर युवा चेहरों को शामिल करने पर चर्चा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










