पोखर में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत

सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र की देहद पंचायत के बेहट गांव में सोमवार की देर शाम पोखर में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, बेहट गांव वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य वीरेंद्र शर्मा का 12 वर्षीय बालक विमल कुमार बेहट मुख्य सड़क किनारे […]
सोनवर्षाराज : स्थानीय थाना क्षेत्र की देहद पंचायत के बेहट गांव में सोमवार की देर शाम पोखर में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, बेहट गांव वार्ड नंबर 11 के वार्ड सदस्य वीरेंद्र शर्मा का 12 वर्षीय बालक विमल कुमार बेहट मुख्य सड़क किनारे स्थित पोखर में फिसल गया. देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों द्वारा खोजबीन की गयी. काफी देर बाद पोखर से मृत बालक के शव को निकाला जा सका.
घटना के बाद मंगलवार की सुबह स्थानीय पुलिस द्वारा यूडी मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद अमरेंद्र भाष्कर, पंचायत की मुखिया तुम सिंह, समाजसेवी रौशन कुमार सिंह, उपमुखिया सदानंद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने परिजनों से मिल कर गहरी संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




