आज जिले भर में गणतंत्रता का मनेगा जश्न, तैयारी पूरी

Updated at : 26 Jan 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
आज जिले भर में गणतंत्रता का मनेगा जश्न, तैयारी पूरी

मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे डीएम सहरसा : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर तैयारी अंतिम चरण में है. मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल द्वारा फहराया जायेगा. गणतंत्र दिवस हर्षपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर जिले में दिशा निर्देश जारी किये गये हैं. जिले […]

विज्ञापन

मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम में झंडोत्तोलन करेंगे डीएम

सहरसा : गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर तैयारी अंतिम चरण में है. मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज जिलाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल द्वारा फहराया जायेगा. गणतंत्र दिवस हर्षपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर जिले में दिशा निर्देश जारी किये गये हैं. जिले के सभी प्राथमिक मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय के छात्रगण सुबह 8 बजे से विद्यालय क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालेंगे. प्रभात फेरी में बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, मद्य निषेध आदि से संबंधित नारे लगाये जायेंगे. मुख्य झंडोत्तोलन स्टेडियम में सुबह 9 बजे होगा.
इसके अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय में1 0 बजे, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में 10:15 बजे, समाहरणालय में 10:30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:40 बजे, पुलिस लाइन में 10:50 बजे, विकास भवन में 11:10 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 11:20 बजे, रेड क्रॉस में 11:30 बजे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में 11:40 बजे, सदर थाना में 11:50 बजे किया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय गान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा गाया जायेगा. गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सर्वशिक्षा अभियान, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, नवोदय विद्यालय, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, आइसीडीएस, उत्पाद कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय, बाल संरक्षण इकाई, कस्तूरबा विद्यालय, जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा झांकी निकाली जायेगी. प्रथम पांच स्थान प्राप्त झांकी तथा परेड करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जायेगा. दिन के 2 बजे से स्टेडियम में नागरिक बनाम पदाधिकारी फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा. शाम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन कला भवन में किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन