एक दर्जन यात्री घायल, चार लोगों की हालत गंभीर

Updated at : 11 Oct 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
एक दर्जन यात्री घायल, चार लोगों की हालत गंभीर

बनमनखी / पूर्णिया : सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -107 पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बस और बालू लदे ट्रक के बीच बेरझर्रा मोड़ पर जबर्दस्त टक्कर हुई. इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि बस चालक समेत चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज सदर […]

विज्ञापन

बनमनखी / पूर्णिया : सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -107 पर मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बस और बालू लदे ट्रक के बीच बेरझर्रा मोड़ पर जबर्दस्त टक्कर हुई. इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये. बताया जाता है कि बस चालक समेत चार लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में अब्दुल कुद्दुश, वायदा खातून, मंजीरा खातून, सारा प्रवीण, आफिया खातून, प्रियंका कुमारी एवं बस ड्राइवर ललित प्रसाद यादव शामिल है.

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मनोज कुमार, एसडीपीओ कुंदन कुमार, थानाध्यक्ष शिवशरण साह के अलावा सरसी थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन, इंस्पेक्टर बैजनाथ शर्मा, बीडीओ राघवेंद्र कुमार, सीओ उपेंद्र कुमार, नप अध्यक्ष विजय साह, वार्ड पार्षद अजय सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया. इस दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया गया और यातायात बहाल किया गया. इस वजह से लगभग ढाई घंटे तक एनएच 107 जाम रहा और सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों गाड़ियों की कतार लगी रही.

चालक ने तीव्र गति की वजह से खोया नियंत्रण : सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी अब्दुस कुद्दुश ने बताया कि बस सहरसा से पूर्णिया के लिए जा रही थी. बस में यात्री खचाखच भरे हुए थे. वहीं केबिन में एक दर्जन लोग बैठे हुए थे. कुद्दुश ने बताया कि बनमनखी से बस खुलने के बाद ड्राइवर ने काफी तेज गति से बस चलाना आरंभ कर दिया. यह देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी और बस की गति कम करने का आग्रह चालक से किया. लेकिन ड्राइवर ने किसी की नहीं सुनी और कुसहा पुल के पास मोड़ पर सामने से आ रही ट्रक से बचने के क्रम में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस और ट्रक के आगे के हिस्से का परखचा उड़ गया. इस हादसे में पांच माह की सारा खातून बस का शीशा टूटने के बाद शीशे के रास्ते बाहर सड़क पर जा गिरी. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जबकि चालक भी गंभीर रूप से जख्मी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन