गांव-गांव घुमकर लोगों को सूखा नशा के प्रति करें जागरूक

Updated at : 12 Apr 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
गांव-गांव घुमकर लोगों को सूखा नशा के प्रति करें जागरूक

गांव-गांव घुमकर लोगों को सूखा नशा के प्रति करें जागरूक

विज्ञापन

सूखा नशा पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ की बैठक बनमा ईटहरी . थाना क्षेत्र के मनरेगा कार्यालय में शनिवार को थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार साहनी की अध्यक्षता में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार यादव समेत अन्य प्रबुद्ध ग्रामीणों के साथ सूखा नशा पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी और उनके समाधान के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया गया. थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार साहनी ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना सीधे उन्हें दें. उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 8084057603 व 9031827623 भी साझा किया और लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया. ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे. उन्होंने कहा कि आज समाज में सूखा नशा इस तरह अपना पैर फैला रहा है कि आने वाली पीढ़िया भी समाप्त होती दिख रही है. यह स्थिति भयावह होती जा रही है. समय रहते इस पर लगाम नहीं लगाया गया तो समाज कहीं का नहीं बचेगा. उन्होंने मुखिया, वार्ड सदस्य व जनप्रतिनिधियों से कहा कि नशा को लेकर गांव-गांव घुमकर लोगों को जागरूक कीजिये, ताकि इस पर लगाम लग सकें. सूखा नशा टेबलेट, स्मैक, सुलेशन और साथ प्रतिबंधित कोरेक्स, अवैध शराब सहित अन्य नशा की अगर सूचना मिले तो उसें तुरंत पुलिस को सूचित करें. उनका नाम गुप्त रखा जायेगा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन