जनगणना को लेकर दिया जायेगा आज से प्रशिक्षण

जनगणना को लेकर दिया जायेगा आज से प्रशिक्षण
सोनवर्षाराज. प्रखंड मुख्यालय स्थित अलग-अलग सभा भवन व सभा कक्षों में जनगणना कार्य को लेकर सोमवार से प्रगणक व प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा. जिसके लिए कुल 11 बैच बनाये गये है. अलग-अलग तिथियों में संचालित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रगणकों व प्रशिक्षकों को जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. जिसमें घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, आंकड़ा संकलन की विधि, प्रपत्र भरने के नियम व कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर रहेगा. साथ ही डिजिटल माध्यमों के उपयोग, त्रुटि सुधार व समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जायेंगे. आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 13 से 15 अप्रैल तक प्रखंड मुख्यालय भवन के भूतल स्थित सभा भवन में प्रथम बैच में अतलखा व सरौनी मधेपुरा पंचायत, प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में द्वितीय बैच में कोपा व मोकमा पंचायत, बाल विकास परियोजना कार्यालय स्थित सभा भवन में तृतीय बैच में विराटपुर व बड़गांव पंचायत, 16 से 18 अप्रैल तक प्रखंड मुख्यालय भवन के भूतल स्थित सभा भवन में चौथे बैच में खजुराहा व मंगवार पंचायत, प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में पांचवे बैच में शाहपुर व बैठमुशहरी पंचायत, बाल विकास परियोजना कार्यालय स्थित सभा भवन में छठे बैच में बड़सम व पड़रिया पंचायत, 19 से 21 अप्रैल तक प्रखंड मुख्यालय भवन के भूतल स्थित सभा भवन में सातवें बैच में लगमा व महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत, प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में आठवें बैच में सहसौल व देहद पंचायत, बाल विकास परियोजना कार्यालय स्थित सभा भवन में नवमें बैच में काशनगर वे बरैठ पंचायत, 22 से 24 अप्रैल तक प्रखंड मुख्यालय भवन के भूतल स्थित सभा भवन में दसवें बैच में रघुनाथपुर पंचायत जबकि प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में ग्यारहवें बैच में सभी सुरक्षित प्रगणक व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




