अभियान चलाकर होगी गंभीर मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी

Updated at : 08 Oct 2017 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
अभियान चलाकर होगी गंभीर मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी

सहरसा : पुलिस कार्यालय स्थित एसपी वेश्म में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में जिले के थानाध्यक्षों व ओपी प्रभारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी को थाना में दर्ज गंभीर मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश […]

विज्ञापन

सहरसा : पुलिस कार्यालय स्थित एसपी वेश्म में शनिवार को पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में जिले के थानाध्यक्षों व ओपी प्रभारी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी को थाना में दर्ज गंभीर मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया.

कहा कि लापरवाही पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने आगामी पर्व त्योहार को देखते विशेष सतर्कता बरतने की बात करते कहा कि दिन रात बाहर से लोग आयेंगे. जिसके साथ कोई घटना नहीं हो को लेकर रात्रि गश्ती तेज करने, सिविल में पुलिस की तैनाती भीड़ भाड़ वाले इलाकों में करने का निर्देश दिया. उत्पाद विभाग से सख्ती से शराबबंदी का पालन करने को कहा. थाना कांडों की समीक्षा करते कांडों के निष्पादन में तेजी लाने व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने, सघन वाहन चेकिंग चलाने, जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष नजर रखने, किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

गोष्ठी में मुख्यालय डीएसपी रश्मि, सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ अजय नारायण यादव, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह, इंस्पेक्टर अनिल सिंह, प्रभारी सिमरी थानाध्यक्ष सत्यनारायण राय, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह, बलवाहाट ओपी प्रभारी पंचलाल यादव, बसनही थानाध्यक्ष पवन पासवान, सलखुआ थानाध्यक्ष तरूण कुमार तरूणेश, नवहट्टा थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार, बिहरा थानाध्यक्ष सुमन कुमार, बनगांव थानाध्यक्ष मो सरवर आलम, सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष मो इजहार आलम, सौरबाजार थानाध्यक्ष मनीष रजक, पतरघट ओपी प्रभारी रूदल कुमार, सोनवर्षा कचहरी प्रभारी जितेंद्र चौधरी, बैजनाथपुर शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह, एससीएसटी थानाध्यक्ष रामइकबाल पासवान, क्राइम रीडर माधव सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन