गरीबरथ में तीन सौ वेटिंग

Updated at : 04 Sep 2017 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबरथ में तीन सौ वेटिंग

पुरबिया-हाटे बाजारे में भी वेटिंग का सुपर डोज पूजा स्पेशल ट्रेन में भी छठ के दौरान वेटिंग सिमरी : त्योहारों का सीजन नजदीक आने के साथ ही प्रदेशों से सहरसा आने वाली दो मुख्य ट्रेनों में सीटें फुल हो गयी है. अमृतसर से वाया दिल्ली सहरसा आने वाली गरीबरथ या आदर्शनगर-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों […]

विज्ञापन
पुरबिया-हाटे बाजारे में भी वेटिंग का सुपर डोज
पूजा स्पेशल ट्रेन में भी छठ के दौरान वेटिंग
सिमरी : त्योहारों का सीजन नजदीक आने के साथ ही प्रदेशों से सहरसा आने वाली दो मुख्य ट्रेनों में सीटें फुल हो गयी है. अमृतसर से वाया दिल्ली सहरसा आने वाली गरीबरथ या आदर्शनगर-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ आदि के समय जबरदस्त वेटिंग चल रही है. दुर्गा पूजा, मुहर्रम, दीपावली से लेकर छठ तक के समय की यात्रा के लिए अप व डाउन दोनों तरफ से गरीब रथ और पुरबिया में त्योहार के आसपास ज्यादा वेटिंग होने से यात्रियों को आरक्षण मिलने में दिक्कत हो रही है. यात्री सुबह सवेरे से स्टेशन से लेकर आइआरसीटीसी के वेबसाइट पर आरक्षण के लिए माथापच्ची करते हैं और फिर भी वेटिंग की स्थिति इस कदर है कि रिजर्वेशन संभव नहीं हो पाता.
मालूम हो कि इस साल नवरात्र 21 सितंबर से शुरू हो रहा है और तीस सितंबर को विजयादशमी है. वहीं उन्नीस अक्तूबर को दीपावली और 26 व 27 अक्तूबर को छठ है. इन त्योहारों के मौसम में काफी लोग दिल्ली से आते हैं, लेकिन टिकटों की मारामारी इनके हर साल की नियति में शामिल है.
इसके अलावे बड़े शहरों के स्कूलों में इन त्योहारी सीजन के दौरान बच्चों को दस से पंद्रह दिन की छुट्टी मिल जाती है. इससे अभिभावक गांव आना सही समझते हैं. इधर जैसे-जैसे त्योहारी तारीख नजदीक आ रहा है, ठीक वैसे ही वेटिंग का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. इससे काफी हद तक बिचौलियों की भी चांदी हो गयी है.
कम ट्रेनें ही इस मारामारी की मुख्य वजह
यात्री बताते हैं कि कोसी इलाके को रेलवे द्वारा उपलब्धकम ट्रेनें ही इस मारामारी की मुख्य वजह है. यात्रियों के अनुसार मांग अनुसार ट्रेनें उपलब्ध होती नहीं.
इस वजह से उपलब्ध ट्रेनों में वेटिंग बढ़ता जाता है और त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ की बाढ़ आ जाती है, तो आनन-फानन में स्पेशल ट्रेन चला स्थिति को सामान्य दिखाया जाता है. हालांकि यह भी सच है कि स्पेशल ट्रेन का उचित प्रचार-प्रसार नहीं होने की वजह से यह ट्रेन यात्रियों के लिए ज्यादा सहायक सिद्ध नहीं हो पाती है. इसके साथ-साथ छठ पूजा के बाद दिल्ली व अमृतसर जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग देखी जा रही है.
यदि बात करें 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ की तो दुर्गा पूजा के दौरान इस ट्रेन के एसी चेयर कार में 23 सितंबर को पांच, 24 सितंबर को पंद्रह, 27 सितंबर को दस और थर्ड एसी में 20 सितंबर को 43, 23 सितंबर को 77, 24 सितंबर को 75, 27 सितंबर को 72 वेटिंग है.
वहीं छठ पूजा के दौरान इस ट्रेन के चेयर कार में 18 अक्तूबर को 52, 21 अक्तूबर को 71, 22 अक्तूबर को 61 और थर्ड एसी में 18 अक्तूबर को 200, 21 अक्तूबर को 264, 22 अक्तूबर को 293 वेटिंग है. वहीं बात 15280 आदर्शनगर-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस की इस ट्रेन में भी वेटिंग का डोज तगड़ा है. बात दुर्गा पूजा के समय की करें तो इस दौरान 18 सितंबर को स्लीपर में 55 व थर्ड एसी में आठ, 22 सितंबर को स्लीपर में 81 व थर्ड एसी में 11 और 25 सितंबर को स्लीपर में 106 व थर्ड एसी में पंद्रह वेटिंग है.
वहीं छठ पूजा के दौरान 20 अक्तूबर को स्लीपर में 297 व थर्ड एसी में 68, 23 अक्तूबर को स्लीपर में 130 और थर्ड एसी में 42 वेटिंग है. बात रेलवे द्वारा चलाये गये पूजा स्पेशल ट्रेन की करें तो इस ट्रेन में छठ पूजा के दौरान 15 अक्तूबर को स्लीपर में 21 वेटिंग, 19 अक्तूबर को आरएसी 93 और 22 अक्तूबर को 76 वेटिंग है.
वहीं 13163 सियालदह-सहरसा हाटे बाजारे एक्सप्रेस में भी दुर्गा पूजा के दौरान 23, 24, 25, 26 और 27 सितंबर को स्लीपर में 14, 27, 35, 66, 47 वेटिंग है. थर्ड एसी में 23 सितंबर को 27, 24 को 23, 25 को 26, 26 को 37, 27 को 22 वेटिंग है. छठ के दौरान इस ट्रेन में 21 अक्तूबर को अठारह, 22 को 21 और 23 अक्तूबर को आठ वेटिंग है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन